एक्सप्लोरर

Kurhani By Polls 2022: कुढ़नी से केदार गुप्ता करेंगे आज नामांकन, BJP ने बताया- क्यों नहीं की गई घोषणा

Kedar Gupta Nomination: बीजेपी ने अब तक इसकी कोई घोषणा नहीं की है लेकिन आज पार्टी की ओर से केदार गुप्ता नामांकन करने जा रहे हैं. विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है.

पटना: कुढ़नी विधानसभा (Kurhani Assembly Seat) के उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से जेडीयू ने दो दिन पहले अपना पता खोल दिया था और मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की थी. बीजेपी ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है लेकिन आज पार्टी की ओर से केदार गुप्ता नामांकन करने जा रहे हैं. इस नाम को लेकर पहले भी चर्चा थी. हालांकि घोषणा नहीं हुई थी इसके पीछे की वजह भी बताई गई है.

इसकी जानकारी देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एबीपी न्यूज से कहा कि कुछ तकनीकि बातें होती हैं.  इस कारण पहले घोषणा नहीं की गई. आज केदारनाथ गुप्ता बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वो भी नामांकन में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहेंगे. सभी मुजफ्फरपुर पहुंचे हुए हैं.

कौन है केदारनाथ गुप्ता?

केदारनाथ गुप्ता 2015 में जेडीयू से प्रत्याशी रहे मनोज कुशवाहा को हरा कर विधायक बने थे. उस वक्त जेडीयू और आरजेडी में गठबंधन था. 2020 में केदारनाथ गुप्ता मात्र 720 वोटों से आरजेडी प्रत्याशी अनिल साहनी से पराजित हुए थे. इस कारण केदारनाथ गुप्ता का दावा इस सीट पर बरकरार था. हालांकि कयास भी लगाए जा रहे थे कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा के बेटे संजीव शर्मा भी दावेदार हैं. कुढ़नी विधानसभा में भूमिहार का निर्णायक वोट माना जाता है, लेकिन बीजेपी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए केदारनाथ गुप्ता पर मुहर लगा दी है.

पांच दिसंबर को है मतदान

कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होना है. आठ दिसंबर को परिणाम आएगा. 17 तारीख तक नामांकन है. इसके बाद 18 और 21 नवंबर को नामांकन वापसी की डेट है. इससे पहले कुढ़नी में अनिल साहनी विधायक थे. एलटीसी घोटाला में नाम आने के कारण उनकी सदस्यता चली गई जिसके चलते ये उपचुनाव हो रहा.

यह भी पढ़ें- Patna Crime News: पटना में चर्चित गीतकार की मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश, पैर बंधा था, बाल्टी में डुबा था सिर

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget