एक्सप्लोरर

Kurhani By Election: 'तु तरीका से बोलो... औकात में बात करो', BJP और JDU प्रत्याशी बूथ पर भिड़े, VIDEO

Kurhani by Election: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी उपचुनाव के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. बीजेपी और जेडीयू प्रत्याशी इस दौरान आपस में ही भिड़ गए.

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी में उप चुनाव सोमवार को समाप्त हो गया. वोट देने के लिए लोगों की सुबह से ही भीड़ लगी रही. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार केदार गुप्ता (Kedar Guptda) और महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) बूथ पर ही आपस मे भिड़ गए. दोनों के बीच इस दौरान जुबानी जंग हुई. बीजेपी प्रत्याशी ने बूथ लूटने का आरोप लगाया तो वहीं, जेडीयू के उम्मीदवार ने उन्हें देख लेने की धमकी तक दे दी.

जेडीयू और बीजेपी प्रत्याशी में हुई कहासुनी

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में उप चुनाव में बीजेपी के तरफ से केदार गुप्ता प्रत्याशी हैं, तो वहीं, महागठबंधन से जदयू के तरफ से मनोज कुशवाहा प्रत्याशी हैं. सोमवार की देर शाम वोटिंग खत्म होने के करीब एक बूथ पर दोनों प्रत्याशी आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे के साथ काफी अभद्र व्यवहार करने लगे. इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी ने बूथ लूटने का आरोप लगाया तो वहीं जेडीयू के उम्मीदवार ने औकात में रहने की धमकी दी. वहां उपस्थित लोगों ने किसी प्रकार दोनों को अलग किया.

कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं

बता दें कि कुढ़नी विधानसभा पर हुए उपचुनाव का फैसला आठ दिसंबर को हो जाएगा कि कौन यहां का किंग कौन होगा. इस चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार, एआईएमआईएम से मो. गुलाम मुर्तजा, उपेंद्र साह, कालिकांत झा, संजय ठाकुर, सुखदेव प्रसाद, आलोक कुमार, दिनेश राय, विनोद कुमार, शेखर साहनी और संजय कुमार हैं. वहीं, कुढ़नी में सोमवार शाम छह बजे शांति पूर्ण मतदान समाप्त हो गया, यहां कुल 57.9% वोटिंग हुई है.

इधर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कुढ़नी विधानसभा में हुए उपचुनाव में जेडीयू प्रशासन के साथ मिलकर बाहर के लोगों से बोगस वोटिंग करवा रहा है. जायसवाल ने बताया कि पार्टी ने इसके लिए चुनाव आयोग को एक शिकायत पत्र भी लिखा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: औरंगाबाद में मां ने की अपने बेटे की हत्या, मारने के बाद घर में ही दफनाया, कब्र से निकाला गया शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget