एक्सप्लोरर

Bihar News: औरंगाबाद में मां ने की अपने बेटे की हत्या, मारने के बाद घर में ही दफनाया, कब्र से निकाला गया शव

Mother Killed her Son Aurangabad: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की घटना है. स्थानीय लोगों को जब दुर्गंध आई तब पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद खुलासा हुआ.

औरंगाबाद: मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में रहने वाली एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी और शव को माया बिगहा गांव के पश्चिम स्थित अपने नए मकान के अंदर दफना दिया. इसका भेद शनिवार की शाम तब खुला जब शव से दुर्गंध आने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मदनपुर थाना की पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची. अगले दिन रविवार को एफएसएल की टीम के आने के बाद शव को कब्र से निकाला गया.

इस मामले में एएसपी ने बताया कि महिला कंचन देवी पर अपने बेटे मारुति नंदन की हत्या का आरोप है. महिला ने अपने बेटे के शव को गड्ढे खोदकर दफना दिया था. इस हत्या के मामले में वह अकेले है या फिर साथ में कोई और भी है इसकी जांच की जा रही है. लड़के की उम्र 14 से 15 साल के आसपास है. कहा कि शीघ्र ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

Bihar News: औरंगाबाद में मां ने की अपने बेटे की हत्या, मारने के बाद घर में ही दफनाया, कब्र से निकाला गया शव

महिला के पति की हो चुकी है मौत

इधर, एएसपी ने बताया कि 2018 में ही महिला के पति विनय कुमार सिंह की मौत हो गई थी. दो माह पूर्व बेटी की भी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी. सभी मामले संदेह के घेरे में हैं और इसकी जांच की जा रही है. बताया गया कि पुलिस महिला से पूछताछ के लिए शिवगंज स्थित उसके आवास पर गई तब महिला ने भागने का प्रयास भी किया. हालांकि महिला पुलिस ने पकड़ लिया.

महिला शिवगंज में रहती है. उसके ससुर राजेंद्र सिंह दारोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए जिसके बाद शिवगंज में जमीन खरीद कर घर बनाकर बस गए थे. तब से वह यहीं रह रही है. राजेंद्र सिंह गया जिले के गुरुआ थाना के नगवांगढ पचरुखिया के रहने वाले थे. कहा जा रहा है कि महिला ने दो माह पूर्व अपनी 17 वर्षीय बेटी पुनिता कुमारी की भी तकिया से गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Kurhani By Election: BJP-JDU के बीच किसका पलड़ा भारी? क्या VIP और AIMIM ने रच दिया है 'गेम'? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget