एक्सप्लोरर

Bihar News: छठ पूजा पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी, केके पाठक का नया फरमान, चर्चा में है शिक्षा विभाग

Chhath Puja 2023: छठ पर्व में शिक्षकों को रंग में भंग पड़ने वाला है. छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग ने नया आदेश दिया है. छठ पर्व में दी गई छुट्टी को रद्द कर दिया गया है.

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) इन दिनों अपने फरमानों को लेकर सुर्खियों में रहता है. कुछ दिन पहले छुट्टी में कटौती करने पर जमकर राजनीति हुई थी. इसके बाद सरकार को पीछे हटना पड़ा था. वहीं, एक बार फिर शिक्षा विभाग ने छठ पर्व को लेकर दी गई छुट्टी को रद्द कर दिया है. वहीं, बच्चों को राहत दी गई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. इसको लेकर सूचना शिक्षा पदाधिकारी अपने जिला में आदेश दे रहे हैं. इस आदेश के बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग चर्चा में आ गया है. 

सभी शिक्षक और कर्मी आएंगे स्कूल- शिक्षा विभाग

बता दें कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से 13 से 21 नवंबर तक छुट्टी दी गई थी, लेकिन 8 नवंबर को एक फरमान जारी कर बताया गया था कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रभारी आएंगे. बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक अपना योगदान दे रहे हैं. इसलिए प्रधानाध्यापक और प्रभारी स्कूल आएंगे. वहीं, अब इससे संबंधित 14 नवंबर को नया फरमान जारी किया गया है. आदेश दिया गया है कि इस दौरान सभी शिक्षक और कर्मी स्कूल आएंगे. 

छुट्टी में कटौती पर हुई थी राजनीति

बता दें कि 29 अगस्त को शिक्षा विभाग ने संशोधित छुट्टी की सूची जारी की थी, जिसके तहत सितंबर से दिसंबर तक पड़ने वाली 23 छुट्टियों के घटाकर 11 कर दिया गया था. इसके बाद इस कटौती का विरोध शुरू हो गया. सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती के भारी विरोध के बाद सरकार ने कटौती के आदेश को वापस लेना पड़ा था. वहीं, इस विवाद पर शिक्षा विभाग का कहना था कि शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालयों में अकादमिक वर्ष में कम-से-कम 200 दिन एवं मध्य विद्यालयों में कम-से-कम 220 दिन पढ़ाई का प्रावधान है, लेकिन घोषित एवं आकस्मिक अवकाशों के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है.

ये भी पढे़ं: Chhath 2023: कटिहार में छठ पर्व के मौके पर मुस्लिम समुदाय की महिलाएं बनाती हैं मिट्टी के चूल्हे, व्रतियों में रहती है खूब मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget