एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर खान सर की प्रतिक्रिया, लड़कों की लगा दी 'क्लास', बोले- अभी नीला ड्रम…

Raja Raghuvanshi Murder Case: खान सर ने राजा रघुवंशी को सीधा लड़का बताया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रिश्ते के लिए कुछ दूरी अच्छी है. लड़कों को लेकर कहा कि लगता है आज कल कि भगवान का अवतार उठाकर ले आए हैं.

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या की चर्चा देश भर में हो रही है. इस हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके अलावा चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस हत्याकांड के मामले में मेघालय की पुलिस आगे की जांच कर रही है. इस बीच चर्चित शिक्षक खान सर (Khan Sir) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने क्लास में पढ़ाने के दौरान व्यंग्य करते हुए इस पूरे मामले पर काफी कुछ कह दिया.

'मेघालय ले जाकर धकेल दी नीचे, बिचारा उलट गया'

खान सर ने राजा रघुवंशी को सीधा लड़का बताया. पढ़ाने के दौरान बच्चों से कहा, "क्या कहिएगा छोड़िए… उसको ले जाकर पहाड़ से फेंकवा दी नीचे. बिचारा मर गया. दिखा दी कि हम भी मर गए और भाग गई ड्राइवर के साथ... शादी का एक ही महीना हुआ था. मेघालय ले जाकर धकेल दी नीचे, बिचारा उलट गया."

'लगता है कि भगवान का अवतार उठाकर ले आए हैं...'

खान सर ने कहा, "राजा बिचारा सीधा लड़का था. अभी नीला ड्रम शांत हुआ नहीं कि पहाड़ पर से फेंकवा दी." खान सर ने लड़कों की भी क्लास लगाई. ठेंठ अंदाज में खान सर ने कहा, "आज कल लइको लोगों का त ढेर उतरइनी न है…हई खालअ… हई पीलS… ल त उलाट देलस, जा…" उन्होंने कहा कि लड़कों को लेकर कहा कि लगता है आज कल कि भगवान का अवतार उठाकर ले आए हैं. उन्होंने कहा, "सम डिस्टेंस इज गुड फॉर हेल्दी रिलेशन" (स्वस्थ रिश्ते के लिए कुछ दूरी अच्छी है).

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. 20 मई को ये दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद किया गया था. अब सोनम समेत पांच आरोपी मेघालय पुलिस की गिरफ्त में हैं. इसमें सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है. इन लोगों को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया जा चुका है. ये सभी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बताने में लगे हैं. सोनम ने पति राजा की हत्या में अपनी भूमिका की बात को स्वीकार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Mahagathbandhan Meeting: …तो CM फेस पर लग जाएगी मुहर? तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आज महागठबंधन की बैठक

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget