एक्सप्लोरर

LJP को एकजुट रखना चिराग पासवान के लिए बड़ी चुनौती, नाराज नेताओं को रोकने के प्रयास जारी

गुरुवार को पार्टी के 208 नेता एलजेपी का 'बंगला' छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए. एलजेपी छोड़कर जा रहे नेताओं को पार्टी के साथ एकजुट रखना पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए एक चुनौती है.

पटना: लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद एलजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के नेता पार्टी छोड़कर अन्य दलों का दामन थाम रहे हैं. एलजेपी भले ही 'समुद्र मंथन' के दौर से गुजरने की बात कर रही हो, लेकिन पार्टी के नेता भी संगठन में व्यापक बदलाव की वकालत कर रहे हैं. एलजेपी के कई नेता कांग्रेस जैसी पार्टी में शामिल हुए थे और बुधवार को पूर्व विधायक और बीजेपी से एलजेपी में आए रामेश्वर चौरसिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. 'अपनों' से मिल रहे इन झटकों से अभी पार्टी उबर भी नहीं पाई थी कि गुरुवार को पार्टी के 208 नेता एलजेपी का 'बंगला' छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए.

एलजेपी अब भले ही पार्टी छोड़ने वाले लोगों को गद्दार बताते हुए सफाई दे रही है. एलजेपी ने इन नेताओं के पार्टी छोड़े जाने के बाद एक बयान जारी कर कहा कि जेडीयू को 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के गद्दार मुबारक हों. हमारी पार्टी समुद्र मंथन के दौर में है और एलजेपी से निकले लोग जेडीयू में चले गए हैं. एलजेपी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, "बीते बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और ये सभी कमजोर व गद्दार नेता भाग खड़े हुए. इन्होंने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' से गद्दारी की और बीते चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों का साथ दिया. लेकिन, जनता ने जेडीयू को सबक सिखाया."

चिराग पासवान पार्टी के संगठन में बदलाव में जुटे हैं

एलजेपी का मानना है कि, "इन गद्दार नेताओं के पार्टी छोड़ने से यह तय हो गया है कि जेडीयू अब खात्मे की ओर है. क्योंकि, ये लोग जहां भी जाते हैं वहां गद्दारी करते हैं. जेडीयू को गद्दार मुबारक हों." बयान में दावा करते हुए कहा गया कि एलजेपी की कमान चिराग पासवान के मजबूत कंधों पर है. चिराग, बिहार और बिहारी फर्स्ट के लिए सत्ता नकारने वाले शेर हैं. इधर, एलजेपी के एक नेता नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि, "पार्टी संगठन में अब व्यापक पैमाने में बदलाव की जरूरत है, तभी नाराज नेताओं को रोका जा सकता है. पार्टी के नए अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के संगठन में बदलाव में जुटे हैं. हालांकि वे कहते हैं कि इसमें क्या बदलाव होता है, यह तो देखना होगा."

उल्लेखनीय है कि हाल में ही एलजेपी के सांसद चंदन कुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. इसके पहले एलजेपी के राज्य में एकमात्र विधायक राजकुमार भी जेडीयू के नेता और मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात कर चुके हैं. बाद में हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री होने के नाते उनसे किसी भी दल के सांसद, विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मिलते हैं, इसमें राजनीति नहीं देखनी चाहिए. बहरहाल, एलजेपी के समुद्र मंथन के दौर में पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं को पार्टी के साथ एकजुट रखना पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए एक चुनौती है.

यह भी पढ़ें-

नीतीश का तेज एक्शन! तेजस्वी ने उठाया सवाल, इधर सीएम ने दिए जांच कर कार्रवाई के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget