एक्सप्लोरर

Bihar News: कैमूर में गला रेतकर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने बताई प्रेम प्रसंग की खौफनाक कहानी

Kaimur News: मामला बेलांव थाना क्षेत्र का है. मृतक युवक की पहचान सोनडीहरा गांव के सुचित राम के 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

Bihar News: कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास शनिवार की सुबह एक डेड बॉडी देख काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. मृतक की पहचान बेलांव थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव के सुचित राम के 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं, ग्रामीणों के अनुसार नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर उसकी हत्या हुई है.

ग्रामीणों ने बताई पूरी बात

ग्रामीणों ने बताया कि पंकज छह माह पूर्व गांव के ही नाबालिग लड़की को भगाकर मुंबई ले गया. जहां मंदिर और कोर्ट में लव मैरिज शादी कर ली. जब लड़की के परिवार वालों ने दबाव बनाया तो वह लड़की को लेकर गांव आया, लेकिन लड़की के पिता के आवेदन पर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया. जहां चार माह के बाद पटना हाईकोर्ट से उसे 15 मई को जमानत मिली. 21 मई को जेल से रिहा हुआ. इसके बाद वह 26 मई को कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लाने मुंबई चला गया. तीन जून को वह वापस गांव आया और 4 जून को कागजात थाने को दी. 

वहीं, आगे ग्रामीणों ने बताया कि पंकज शुक्रवार की रात सब्जी लाने के लिए घर से निकला, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. काफी खोजा गया कोई पता नहीं चला. शनिवार की सुबह बेलांव गांव के काली मंदिर परिसर में गला कटा हुआ उसकी लाश मिली. इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है- डीएसपी 

मृतक के पिता सूचित राम ने बताया कि उनकी लड़का गांव की लड़की से लव मैरिज किया था. जिसमें लड़की अपने पिता के घर चली गई और लड़की वालों ने उसके बेटे को जेल भिजवा दिया. उसके बेटे का हाईकोर्ट से जमानत कराया गया. इसके बाद उसके मेरे बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं, भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया पंकज कुमार के गला को काटकर हत्या की गई है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है. प्रेम प्रसंग में हुई शादी को लेकर हत्या का मामला प्रतीत होता है. दो को गिरफ्तार किया गया है. आगे कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मधुबनी में शराब तस्करों का दुस्साहस, पुलिस की पैंथर टीम पर चलाई गोली, एक की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget