एक्सप्लोरर

Caste Based Census: जातीय जनगणना पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को ही ‘लपेटा’, कहा- मुख्यमंत्री ही करेंगे पहल

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारा संविधान कहता है कि जिसकी जितनी जनसंख्या भारी, मिलेगी उसको उतनी हिस्सेदारी. यह सब को देखते हुए जातीय जनगणना बेहद जरूरी है.

पटनाः पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शनिवार को कहा कि बहुत पहले ही जातीय जनगणना कराने के संबंध में बिहार के नेताओं का एक सर्वदलीय दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिला था. प्रधानमंत्री ने सबकी बातों को सुना और उन्होंने जहां पूछा उसका जवाब भी हमने दिया. कहा कि हमलोगों को आशा थी कि हमारी बातों को सुनने के बाद प्रधानमंत्री जातीय जनगणना कराने का आदेश देंगे या निर्णय लेंगे. अब पता चल रहा है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कह दिया है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी.

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनीति न करें, मुख्यमंत्री ही पहल करेंगे. यह दुखद है. गरीबों के लिए आदिवासी के लिए, सबके लिए यह जरूरी था. शुरू से हम कहते आ रहे हैं, हमारा संविधान कहता है कि जिसकी जितनी जनसंख्या भारी, मिलेगी उसको उतनी हिस्सेदारी. जब हिस्सा लेने की बात है तो ऐसा तो नहीं कि जिसकी आबादी ज्यादा है वो कम लेगा और जिसका कम है वो ज्यादा लेगा. यह सब को देखते हुए जातीय जनगणना बेहद जरूरी है. यह बहुत पहले से नहीं हो पाया है.

तेजस्वी यादव ने 33 नेताओं को लिखा पत्र

बता दें कि शनिवार को ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सामाजिक-आर्थिक और जातीय जनगणना की मांग को लेकर देश की विभिन्न पार्टियों के 33 वरिष्ठ नेताओं को केंद्र सरकार की उदासीन एवं नकारात्मक रवैये और सबकी सांझा आशंकाओं और जिम्मेदारियों के संदर्भ में पत्र लिखा है. तेजस्वी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना की मांग को राष्ट्र निर्माण में एक आवश्यक कदम के रूप में देखा जाना चाहिए. जातीय जनगणना नहीं कराने के खिलाफ सत्ताधारी दल के पास एक भी तर्कसंगत कारण नहीं है.

बीते शुक्रवार को भी तेजस्वी यादव ने जाति आधारित जनगणना को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दायर हलफनामे पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने जो हलफनामा दाखिल किया है वो जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं हैं. जातीय जनगणना सभी के पक्ष में है. 90 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो.

यह भी पढ़ें- 

Prince Raj Bail: एलजेपी सांसद प्रिंस राज को मिली अग्रिम जमानत, कनॉट प्लेस थाने में हुई थी FIR

अनोखी शर्त पर बेल देने वाले झंझारपुर ADJ अविनाश कुमार के न्यायिक कार्य पर रोक, हाई कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget