एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi Statement: जीतन राम मांझी बोले- क्वार्टर पीने वालों को न पकड़ें, नीतीश सरकार को दिया सुझाव

Bihar Politics: जीतन राम मांझी मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. वे दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में HAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे थे.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Government) को सुझाव दिया है कि शराबबंदी अच्छी है लेकिन फिर से इसकी समीक्षा की जरूरत है. जीतन राम मांझी ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में यह कहा है. मांझी ने यहां तक कह दिया कि जो क्वार्टर पीते हैं उन्हें नहीं पकड़ना चाहिए.

दरअसल, दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी. इस दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी बहुत अच्छी चीज है. जहां तक उसको अमल में लाने का सवाल है तो उसमें गड़बड़ियां हो रही हैं. बड़े लोग हैं, तस्कर लोग हैं वो बच जा रहे हैं. वो मालामाल हो रहे हैं. 70 प्रतिशत वैसे गरीब लोग जेल में बंद हैं जो आधा लीटर, क्वार्टर दारू पीकर पकड़े गए हैं. 

खराब हुआ शराब बनाने की प्रक्रिया: मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि इस पर समीक्षा होनी चाहिए कि ऐसे लोगों को नहीं पकड़ा जाए जिसने 250 ग्राम शराब का सेवन किया है या सवा सौ ग्राम का किया है. जीतन राम मांझी ने कहा कि अभी शराब बनाने की प्रक्रिया खराब हो गई है. शराब बनाने में एक सप्ताह लगता है. अभी दो घंटे में शराब तैयार हो जाती है जो खतरनाक है.  

हाल ही में नीतीश ने दी सख्त चेतावनी

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (7 नवंबर) को शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि अब शराब पीने वालों पर पुलिस कम ध्यान देगी, लेकिन जो पी रहे हैं और पकड़े जाएंगे तो उन्हें जेल जाना ही होगा. सीएम ने अधिकारियों को शराबबंदी को सख्ती से लागू करने, आपूर्ति मार्गों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा था कि पुलिस का ज्यादा फोकस अब शराब व्यवसायियों पर रहेगा. 

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: बिहार सरकार ने 759 नए पद किए सृजित, 40 एजेंडों पर मुहर, संविदा अभियंताओं को प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget