एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Cabinet: बिहार सरकार ने 759 नए पद किए सृजित, 40 एजेंडों पर मुहर, संविदा अभियंताओं को प्राथमिकता

40 Agendas Passed in Nitish Kumar Cabinet: मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. जानिए किस क्षेत्र में कितने पद सृजित किए गए हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें बिहार के विकास के लिए 40 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में अलग-अलग विभाग में कुल 759 पद को सृजित किया गया. इनमें सबसे अधिक योजना एवं विकास विभाग के तहत 534 पद सृजित किए गए हैं. इसमें बिहार के 299 प्रखंडों के लिए एक-एक पद कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक तैनात किए जाएंगे जबकि पटना में कुल 235 कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक तैनात किए जाएंगे.

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने जानकारी दी. कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ओटी सहायक के 44 पदों की बहाली की स्वीकृति मिली है. खेल विश्वविद्यालय राजगीर के प्रशासनिक कार्यों के लिए 31 पद बहाल किए जाएंगे. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शिक्षकों के 64 पदों पर बहाली की मंजूरी मिली है. उत्पाद विभाग के अंतर्गत विशेष न्यायालय के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के लिए आठ पद सृजित किए जाएंगे.

संविदा पर कार्यरत अभियंताओं को राहत

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार विधि विभाग में 74 स्थायी पद बहाल किए जाएंगे. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत अभियंताओं को राहत देने की मंजूरी मिली है. अभियंता को प्रत्येक साल के अनुभव का पांच अंक मिलेगा जो पांच साल से काम कर रहे हैं उन्हें 25 अंक मिलेगा. इसके लिए लिखित परीक्षा में 25 अंक अतिरिक्त जोड़े जाएंगे. 100 अंकों की परीक्षा में 75 अंक लाने पड़ेंगे. 25 अंक अनुभव के मिल जाएंगे.

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 से 19 दिसंबर तक होगा जिसकी सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दे दी है. विधानमंडल में इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी. इस दौरान राज्य के कई विभागों के लिए आवश्यकता आवश्यकता अनुसार बजट का प्रबंध किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Birthday: शादी के बाद तेजस्वी का पहला जन्मदिन, बर्थ डे पर आज पूरी करेंगे पत्नी राजश्री की ये इच्छा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget