एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जीतन राम मांझी को CM नीतीश के खिलाफ धरना की नहीं मिली अनुमति, अब छठ के बाद उठाएंगे ये कदम

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के दिमाग का दिवालियापन हो गया है. ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई हक नहीं है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को धरना की अनुमति नहीं मिली. मंगलवार (14 नवंबर) को 11.30 बजे से धरना कार्यक्रम था. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से सदन में की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ मौन धरना देने के लिए जीतन राम मांझी पटना हाई कोर्ट स्थित आंबेडकर स्मारक के पास पहुंचे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. ऐसे में धरना स्थगित हो गया.

इसके बाद जीतन राम मांझी और उनके लोगों ने गेट के बाहर ही प्रदर्शन किया. इस दौरान जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली. कहा कि विधानसभा में मेरा अपमान किया गया. इन्हें संविधान और जनतंत्र से कोई मतलब नहीं है. हमारे जैसे एससी समाज के वरीय नेता को, जो उनसे (नीतीश) भी बड़े हैं, उनके लिए तू-तड़ाक की भाषा का प्रयोग करना उनके घमंडी व्यवहार को दर्शाता है. जीतन राम मांझी का अपमान नहीं है ये बिहार का और देश के दलितों का अपमान है.

'आरजेडी ने नीतीश कुमार को बनाया मुख्यमंत्री'

जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा, "हम कहते हैं कि आपको (नीतीश) बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया है और धोखा देकर आप आरजेडी में गए हैं. अब आरजेडी ने आपको मुख्यमंत्री बनाया है. आप कहां खुद मुख्यमंत्री बने हैं? आप भी तो इसी तरीके से गुलमुल करके, पलटू राम बनकर सत्ता में हैं."

'प्रार्थना करेंगे कि नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें'

आगे मांझी ने कहा कि आज हम लोग बाबा भीमराव आंबेडकर के चरणों में माला अर्पित कर कर यह मांग कर रहे थे कि नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें. आज यहां गेट का ताला नहीं खोला गया. विधानसभा में भी बोलने का मौका नहीं दिया गया. छठ पूजा के बाद दिल्ली जाकर राजघाट में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास जाकर प्रार्थना करेंगे कि नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें. उनके दिमाग का दिवालियापन हो गया है. ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई हक नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: क्या है सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह? हाथ घुमा-घुमाकर करने लगे प्रणाम, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget