एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: क्या है सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह? हाथ घुमा-घुमाकर करने लगे प्रणाम, VIDEO

CM Nitish Kumar Upset: नीतीश कुमार पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुनाईचक स्थित नेहरू पार्क में पहुंचे थे. यहीं की ये पूरी घटना है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों शायद मीडिया से नाराज चल रहे हैं. यही वजह है कि मंगलवार (14 नवंबर) को सवालों का जवाब देने की जगह वे हाथ घुमा-घुमाकर पत्रकारों को प्रणाम करने लगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह अंदाज देख पत्रकारों के साथ-साथ मौके पर मौजूद अन्य लोग भी चौंक गए. हाथ जोड़ने के बाद नीतीश कुमार बिना जवाब दिए ही चले गए.

नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुनाईचक स्थित नेहरू पार्क में पहुंचे थे. यहां उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम के बाद जब वे बाहर निकले तो पत्रकार सवाल करना चाहते थे. पत्रकार सवाल करने लगे कि क्यों नाराज हैं सर? इस पर नीतीश कुमार हाथ जोड़ने लगे. एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार नीतीश कुमार ने ऐसा किया. नीतीश कुमार पत्रकारों के सामने झुक गए और आरती उतारने के स्टाइल में हाथ घुमा-घुमाकर प्रणाम करने लगे.

तेजस्वी यादव ने भी नहीं दिया कोई जवाब

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. पत्रकारों ने तेजस्वी से भी बयान लेना चाहा लेकिन आवाज देने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.  वे भी मुख्यमंत्री के साथ निकल गए. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ मंत्री संजय झा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी दिखे.

सीएम नीतीश कुमार मीडिया से हैं नाराज?

इधर, सीएम नीतीश कुमार के इस अंदाज से कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शायद मीडिया से नाराज चल रहे हैं. यही वजह है कि बिना बात किए ही वो कार्यक्रम से निकले और हाथ जोड़ने के बाद चले गए. बता दें कि अक्सर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया को बयान देते हैं. कई बार वो यह भी कह चुके हैं कि वो जो कहते हैं वो नहीं छपता है. बीजेपी का नाम लिए बिना कहते हैं कि एक ही लोग का छपता है. केंद्र सरकार सिर्फ अपना प्रचार करती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार से आज के दिन न मिलें राहुल गांधी', जीतन राम मांझी ने किया आग्रह, वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget