एक्सप्लोरर

Suicide in Jehanabad: सॉरी मम्मी-पापा! मैंने अपने आप को समझाने की कोशिश की लेकिन...

Student Suicide in Jannayak Karpuri Hostel Jehanabad: छात्र का शव पंखे से लटका था. सूचना के बाद पुलिस पहुंची. जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है.

जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के जननायक कर्पूरी छात्रावास में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. बुधवार को छात्रावास से उसका शव मिला. छात्र काको थाना क्षेत्र के पिंजौरा गांव निवासी सुरेश चौधरी का पुत्र कुंदन कुमार था. उसे फांसी के फंदे से लटकता देख लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान जांच में छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है. उसने उसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है.

सुसाइड नोट में छात्र कुंदन कुमार ने लिखा है कि उसे अपने एक दोस्त से भरोसा टूट गया है जिसके कारण वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है. आगे लिखा कि कभी भी दोस्त पर भरोसा मत करना. हमने दोस्त के लिए बहुत किया था. दोस्ती पर इतना भरोसा था कि किसी को बता भी नहीं सकते. मैंने अपने आप को समझाने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाया. सॉरी मम्मी-पापा.

यह भी पढ़ें - Khesari Lal Yadav: भोजपुर में खेसारी लाल यादव का गाना बजाने पर हुआ विवाद, 2 गांव में झड़प, पुलिस पर भी किया पथराव 

रात तक दोस्तों के साथ ठीक था कुंदन

इस मामले में छात्रावास के अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि कुंदन रात तक अपने दोस्तों के साथ अच्छे से रहा था. अचानक बुधवार की सुबह कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला. एक महीने से वो अपने एक दोस्त के साथ यहां रह रहा था. हालांकि वह अभी तक रजिस्टर नहीं हुआ था.

छात्रावास में रहने वाले एक छात्र ने बताया कि रात में गर्मी काफी थी तो उसके साथ ही वह भी छत पर सोया था. वह रात में कब अपने कमरे में आ गया ये पता नहीं चला. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन छात्रावास पहुंचे. मौके पर पहुंची टाउन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - Guru Purnima 2022: गंगा स्नान कर गुरु की पूजा का है विशेष महत्व, पटना में घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget