एक्सप्लोरर

तारापुर सीट पर डैमेज कंट्रोल में सफल रहा JDU, नीतीश कुमार के साथ आएंगे सम्राट चौधरी के भाई

रोहित चौधरी ने तारापुर उपचुनाव में जेडीयू से टिकट लेने का भरपूर प्रयास किया था. माना जा रहा था कि टिकट नहीं मिलने से चौधरी परिवार नाराज है, लेकिन उनके द्वारा जेडीयू में जाने से यह भ्रम छंट गया.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट पर आगामी 30 अक्टूबर को चुनाव होना है. जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, एलजेपी ने इस सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है. सीट को कब्जा करने के लिए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तीन दिनों के दौरे पर मुंगेर पहुंचे हुए हैं. इधर, उनके पहुंचते ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) डैमेज कंट्रोल में लग गए थे और वे इस काम में सफल रहे. उन्होंने क्षेत्र के दिग्गज नेता शकुनी चौधरी (Shakuni Chaudhary) के बेटे रोहित चौधरी (Rohit Chaudhary) जो बीजेपी (BJP) नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के भाई हैं, को अपने साथ मिला लिया. उनके जेडीयू (JDU) में शामिल होने से पार्टी की दावेदारी इस सीट पर और मजबूत हो जाएगी. 

शकुनी चौधरी राजनीति से ले चुके हैं संन्यास

बता दें कि तारापुर के दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के बड़े पुत्र रोहित चौधरी कल यानी मंगलवार को पटना में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. मालूम हो कि शकुनी चौधरी बड़े नेता हैं. उन्होंने साल 1980 से 2005 तक लगातार तारापुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है. उनके तीन बेटे हैं- बड़े बेटे रोहित चौधरी, दूसरे सम्राट चौधरी, तीसरे धर्मेन्द्र चौधरी. रोहित चौधरी शुरू से सामाजिक कार्य में संलिप्त रहे हैं. 

सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचेंगे पटना

रोहित ने एक बार खगड़िया जिला से जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हम (HAM) की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से वे सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं. वर्तमान में रोहित चौधरी के छोटे भाई सम्राट चौधरी बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं. खबर है कि रोहित चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार की रात पटना रवाना हो रहे हैं. 

आरजेडी ने नजर गड़ा रखी थी

वे मंगलवार को जेडीयू कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. रोहित चौधरी ने तारापुर उपचुनाव में जेडीयू से टिकट लेने का भरपूर प्रयास किया था. माना जा रहा था कि टिकट नहीं मिलने से चौधरी परिवार नाराज है, लेकिन उनके द्वारा जेडीयू में शामिल होने का फैसला लेने से यह भ्रम छंट गया. उनके शामिल होने से पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी. खबर ये भी थी कि रोहित पर आरजेडी ने नजर गड़ा रखी थी. 


यह भी पढ़ें -

In Pic: आईजीआईएमएस में तड़पने के बाद मोना राय की हुई थी मौत, जांच के लिए CCTV और कॉल डिटेल सहारा

आतंकी घटना में बिहारियों की हत्या से गुस्से में जीतन राम मांझी, कहा- बिहार को दें जिम्मेदारी, 15 दिन में सुधार देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget