एक्सप्लोरर

'ऐसी बौखलाहट तो तब होती है जब...', राजीव रंजन का RJD के दावे पर तंज, कहा- सब कुछ समाप्त हो गया

Rajiv Ranjan: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आरजेडी का कोई आधार बचा नहीं है. इस बार एक-एक सीट के लिए तरस जाएगी. उनकी बौखलाहट साफ दिख रही है.

Rajiv Ranjan Reaction: नीतीश कुमार बीते शनिवार को दिल्ली गए थे. रविवार को वो वापस पटना लौट आए. इस दौरान उनकी ना तो पीएम मोदी से और ना ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. सूत्रों के मुताबिक उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया. इसे लेकर अब बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. आरजेडी का कहना है कि सारी लड़ाई बिहार में सीएम की कुर्सी की है. जेडीयू और बीजेपी में अंदरूनी लड़ाई है. आरजेडी के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. 

राजीव रंजन का आरजेडी के दावे पर तंज

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरजेडी के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी बौखलाहट तो तब होती है, जब आपका सब कुछ समाप्त हो गया हो.  आरजेडी का कोई आधार बचा नहीं है. इस बार एक-एक सीट के लिए तरस जाएगी. उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को नीतीश दिल्ली गए. 17 को लौटे. यह निजी और व्यक्तिगत यात्रा थी. नीतीश कुमार की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात नहीं हुई. यह सब कहकर RJD क्या मेसेज देना चाहती है? RJD के फैलाने से भी भ्रम नहीं फैलेगा. बिहार जागरूक राज्य है.

एनडीए बिहार में एकजुट है. नीतीश के नेतृत्व में एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगा. 225 सीटें जीतेगा. आरजेडी गुमराह करने का काम कर रही है. जनता चुनाव में सबक सिखा देगी. आरजेडी को अपने खोए हुए जनाधार को बचाने एवं महागठबंधन को बचाने की कोशिश करनी चाहिए.

क्या 20 फरवरी को दिल्ली CM के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश जाएंगे?  NDA मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है. इस पर उन्होंने कहा कि इसकी अभी अधिकारिक तौर पर मुझे कोई सूचना नहीं है. 

पहले भी नहीं हुई थी पीएम मोदी से मुलाकात 

बता दें कि इससे पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी सीएम नीतीश कुमार दिल्ली गए थे और उनके मनमोहन सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी. उस दौरान भी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी. एक बार फिर सीएम नीतीश 16 फरवरी को दिल्ली गए, लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह से उनका मिलना नहीं हुआ, जिसे लेकर अब विपक्ष एनडीए में अंदरूनी नाराजगी की बात करने लगा है.  

ये भी पढ़ेंः PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने CM नीतीश को नहीं दिया मिलने का समय, RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget