एक्सप्लोरर

PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने CM नीतीश को नहीं दिया मिलने का समय, RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का दावा

Bihar Politics: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश जब दिल्ली गए तब उन्हें पीएम मोदी से पूछना चाहिए था कि बजट में बिहार को क्यों कुछ नहीं मिला? एनडीए में सब ठीक नहीं चल रहा है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सवाल खड़े किए हैं. RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश एक बार फिर दिल्ली से बैरंग लौटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनको मिलने का समय नहीं दिया. उन्होंने दावा किया कि ये CM की कुर्सी की लड़ाई है. बिहार में बीजेपी चुनाव तक अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. इसके लिए नीतीश तैयार नहीं हैं. उसी को लेकर सारा खेल, अंदरूनी लड़ाई चल रही है.

‘पहले भी नहीं दिया था मिलने का समय’

RJD नेता ने आगे कहा कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हुआ था, तब सीएम नीतीश कुमार दिल्ली गए थे उनके परिजनों से मिले थे. उस दौरान भी पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने मिलने का समय नहीं दिया था. 16 फरवरी को भी सीएम नीतीश दिल्ली गए लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलने का समय नहीं दिया.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब भी कोई मुख्यमंत्री दिल्ली जाता है तो पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से कम से कम शिष्टाचार भेंट तो करता है, लेकिन नीतीश कुमार तो वह भी नहीं कर रहे. सीएम नीतीश जब दिल्ली गए तब उन्हें पीएम मोदी से पूछना चाहिए था कि बजट में बिहार को क्यों कुछ नहीं मिला? उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को बताना चाहिए कि उन्हें मिलने का समय दिया नहीं गया या फिर वे मिले नहीं. उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार के भागलपुर दौरे पर आने वाले हैं. तब सीएम नीतीश कुमार क्या निर्णय लेंगे यह देखना होगा.

‘नीतीश को लेकर हम लोग कोई भ्रम नहीं फैला रहे’

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान मृत्युंजय तिवारी से पूछा गया कि क्या 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश जाएंगे, आपको क्या लगता है. इसपर उन्होंने कहा कि बीजेपी क्या निर्णय लेगी यह सबको पता है. नीतीश को लेकर हम लोग कोई भ्रम नहीं फैला रहे हैं. NDA के अंदर क्या चल रहा है ये तो साफ दिख रहा है.

बता दें कि आरजेडी का मानना है कि एनडीए में सब ठीक नहीं है. पिछली बार की तरह इस बार भी नीतीश को पीएम, गृह मंत्री नेतृत्व ने मिलने का समय नहीं दिया. नीतीश बैरंग लौट आए. बीजेपी नीतीश को सीएम पद से हटाना चाहती है, नीतीश तैयार नहीं.  

यह भी पढ़ें: क्या पार्टी से रूठे हुए हैं जगदानंद सिंह? RJD सांसद मनोज झा ने किया खुलासा, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget