एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए JDU के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, CM नीतीश कुमार समेत ये नाम शामिल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू बुराड़ी सीट से चुनाव लड़ेगी. इस सीट पर शैलेंद्र कुमार को टिकट दिया गया है. इसी बीच जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इसी बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की हैं. एनडीए गठबंधन के तहत जदयू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन बाकी सीटों पर जदयू एनडीए में शामिल अपने सहयोगी दलों के लिए वोट की अपील करेगी. जदयू की तरफ जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है.

20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, अशोक चौधरी, रामनाथ ठाकुर, भारती मेहता, देवेश चंद्र ठाकुर, दयानंद राय, श्याम रजक, केसी त्यागी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, श्रवण कुमार, जमा खान, कौशलेंद्र कुमार,आरपी मंडल,गुलाम रसूल बलियावी और लेसी सिंह मदन सहनी का नाम शामिल है.

दिल्ली की किस सीट पर लड़ेगी जदयू?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि उसने एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टियों को भी सीटें दी हैं. जदयू को एनडीए ने पूर्वांचलियों की अच्छी आबादी वाली सीट बुराड़ी से लड़ने का मौका दिया है. बीते गुरुवार को जदयू ने इस सीट पर शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाने का ऐलान भी कर दिया है. 

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इसके बाद 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. दिल्ली में एनडीए, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था. लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी ने 2020 में 62 सीटो पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले ही हमलावर हुई BJP, पोस्टर के जरिए सांसद पर जोरदार तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला से हटाएंगे ज्ञानेश- विपक्ष की जंग कब तक शेष! | ABP
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally EXCLUSIVE Drone Video: विपक्ष की महारैली फ्लॉप? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget