एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'प्रधानमंत्री कर्नाटक में बंसी बजा रहे हैं', मणिपुर हिंसा को लेकर ललन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा तंज

PM Narendra Modi News: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे हैं. वहीं, मणिपुर हिंसा को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम पर हमला बोला है.

पटना: मणिपुर (Manipur Violence) में आदिवासियों और मेइती समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें 54 लोग मारे गए हैं और लोगों की विस्थापित होने की भी सूचना है. इस मामले को लेकर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने रविवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशना साधा. उन्होंने कर्नाटक में प्रधानमंत्री के रोड शो पर तंज कसा है. ललन सिंह ने कहा कि देश के पूर्वोतर में मणिपुर जल रहा है और कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) में लाभ मिले. इसके लिए प्रधानमंत्री कर्नाटक में बंसी बजा रहे हैं.

'आप संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल रहें हैं'

ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री, देश के पूर्वोतर में मणिपुर जल रहा है और आप कर्नाटक के चुनाव में रोड शो कर रहे हैं, वहां धार्मिक उन्माद कैसे फैले और चुनाव में लाभ मिले इसमें व्यस्त हैं. मणिपुर की समस्या के निराकरण की बात तो छोड़ दीजिए, आप संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल रहें हैं. वाह रे देश की सरकार-मणिपुर जल रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री कर्नाटक में बंसी बजा रहे हैं'

ये है पूरा मामला

बता दें कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ की ओर से बुधवार को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी. नगा और कुकी सहित अन्य आदिवासी समुदायों की ओर से इस मार्च का आयोजन मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा पिछले महीने राज्य सरकार को मेइती समुदाय की एसटी दर्जे की मांग पर चार सप्ताह के भीतर केंद्र को एक सिफारिश भेजने का निर्देश देने के बाद किया गया था.

54 लोगों की हो चुकी है मौत

मणिपुर में पिछले सप्ताह आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कम से कम 54 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: ...तो 2024 के मिशन में नीतीश नहीं हो पाएंगे कामयाब? जानें चिराग पासवान ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
बांकीपुर उपचुनाव पर रिजल्ट से पहले BJP ने किया बड़ा दावा, जनसुराज बोली- कुछ घंटों में...
बांकीपुर उपचुनाव पर रिजल्ट से पहले BJP ने किया बड़ा दावा, जनसुराज बोली- कुछ घंटों में...
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget