एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ...तो 2024 के मिशन में नीतीश नहीं हो पाएंगे कामयाब? जानें चिराग पासवान ने ऐसा क्यों कहा

Mission 2024: चिराग पासवान शनिवार (6 मई) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. विपक्षी एकता को लेकर एलजेपी सांसद ने बड़ा बयान दिया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं. मिशन 2024 (Mission) के लिए कई राज्यों में जाकर वहां के सीएम से मिल रहे हैं. वह अपने मिशन में कितने सफल होंगे या नहीं लेकिन चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार की इस पहल को लेकर बड़ा हमला बोला है. चिराग पासवान शनिवार (6 मई) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे.

सांसद चिराग पासवान ने विपक्षी एकता को लेकर कहा कि बिहार में बंटवारे की राजनीति कौन करता है? किसने दलित को महादलित किया? किसने पिछड़ा को अति पिछड़ा किया? कौन हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहा है? कौन लव कुश कुर्मी की राजनीति कर रहा है? चिराग ने कहा कि जो बिहार को एक नहीं रख पाया, बिहारियों को एक नहीं रख पाया, वो आज विपक्ष को एकजुट करने की बात कर रहा है. हास्यास्पद है. 

'देश की जनता इनके साथ क्यों जाएगी?'

चिराग ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि कैसे इनके नेतृत्व में विपक्ष एकजुट होगा? इनके पास विपक्ष को एकजुट करने का कौन सा मॉडल है? कौन सी सोच है इनके पास? कभी कोई विपक्ष इनके साथ गलती से आ भी गया तो देश की जनता क्यों जाएगी इनके साथ?

एलजेपी सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता के सामने ये जाकर क्या बताएंगे कि बिहार में इतनी हत्याएं हो रही हैं तो देश भर में हम इतनी हत्याएं करवाएंगे? बिहार में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है तो देश भर में हम लोग इतना कराएंगे? बिहार में जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं तो हमलोग देशभर में शराबबंदी लागू कर इतनी मौतें करवाएंगे? क्या मॉडल है? जिनके प्रदेश में हवा से पुल गिर जाता है, बांध चूहे कुतर जाते हों उस प्रदेश का कौन सा मॉडल नीतीश कुमार बताएंगे. इनको देश क्यों अपना नेतृत्व स्वीकार करेगा?

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: राजनीति में क्या करने वाले हैं PK? पहले 6 पूर्व IAS अभियान से जुड़े, अब फिर होने जा रहा कुछ बड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget