एक्सप्लोरर

शिवानंद तिवारी के बयान पर JDU का तंज, ‘दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया फिर भी तेज प्रताप यादव शांत'

शिवानंद तिवारी ने कहा था कि तेज प्रताप पार्टी में हैं ही कहां? उन्होंने नया संगठन बनाया है. वो अब पार्टी में नहीं हैं. हालांकि बाद में एबीपी न्यूज के सवाल पर शिवानंद तिवारी बैकफुट पर आ गए.

पटनाः आरजेडी (RJD) के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने बुधवार को एक बयान दिया था कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनके इस बयान को अब आड़े हाथों लेते हुए जेडीयू के नेता निखिल मंडल (Nikhil Mandal) ने तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोला है. तेज प्रताप से पूछा कि आप शांत क्यों हैं?

गुरुवार को निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा, "क्या तेजप्रताप भाई, शिवानंद बाबा कह रहे हैं आपको राजद ने बाहर का रास्ता दिखला दिया. पार्टी आपकी और आपको ही दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया. आप जिस तेजस्वी यादव का दिन-रात साथ देते हैं उसने भी चुप्पी साधी हुई है. आप तो बेबाक हैं फिर शांत क्यों? बाबा सही है क्या?"

शिवानंद तिवारी ने हाजीपुर में दिया था बयान

दरअसल, हाजीपुर में बुधवार को शिवानंद तिवारी ने कहा था कि तेज प्रताप पार्टी में हैं ही कहां? उन्होंने नया संगठन बनाया है. वो अब पार्टी में नहीं हैं. तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित किए जाने के सवाल पर कहा कि निष्कासित करने का क्या सवाल है. वह तो अपने निष्कासित हो चुके हैं. तेज प्रताप यादव ने जो संगठन बनाया है, उसमें उन्होंने लालटेन का सिंबल लगाया था, लेकिन उनको पार्टी ने कह दिया कि वो लालटेन का सिंबल नहीं लगा सकते हैं. इस बात को उन्होंने खुद कबूल किया कि उन्हें लालटेन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है. यह तो मैसेज क्लियर है.

हालांकि शिवानंद तिवारी से जब एबीपी न्यूज ने इस बारे में सवाल किया तो वह बैकफुट पर आ गए. उन्होंने कहा कि हमारा कोई स्टेटमेंट नहीं है. मैंने केवल उनकी (तेज प्रताप यादव) बात दोहराई है. लालू यादव ने खुद ही कहा कि हमें कोई बाधा नहीं है, जब उनके पिता ही कह रहे तो हम क्या कहें. बता दें कि शिवानंद के इस बयान के बाद तेज प्रताप या तेजस्वी यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है जिसको लेकर जेडीयू नेता ने निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar By-Election: उप चुनाव में भी किस्मत आजमाने उतरीं पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- हमने योग्य उम्मीदवार दिया

Navratri 2021: पटना की एक ऐसी जगह जहां दुर्गा पूजा पर होती है सिंदूर की होली, यहां जुटते थे स्वतंत्रता संग्राम के दीवाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget