एक्सप्लोरर

Bihar By-Election: उप चुनाव में भी किस्मत आजमाने उतरीं पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- हमने योग्य उम्मीदवार दिया

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि योग्य उम्मीदवार जीतेंगे तभी बिहार की राजनीति बदलेगी, तभी बदलाव होगा. कुशेश्वर स्थान से सियाराम राम और तारापुर से वशिष्ठ नारायण को उम्मीदवार बनाया है.

पटनाः बिहार के कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव (By-Election) में द प्लुरल्स (The Plurals) पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से सियाराम राम को द प्लुरल्स पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. द प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) ने ट्वीट कर लिखा, “कुशेश्वर स्थान और तारापुर उपचुनाव के लिए हमने ईमानदार और योग्य उम्मीदवार दिए हैं, अच्छे लोगों को राजनीति में मौका दिया है, इसका हमें संतोष है. ऐसे लोग जीतेंगे तभी बिहार की राजनीति बदलेगी, तभी बदलाव होगा.

वहीं, तारापुर विधानसभा सीट से प्लुरल्स पार्टी के कार्यकर्ता वशिष्ठ नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है. वशिष्ठ नारायण करीब दो दशक तक एयरफोर्स में सेवा दे चुके हैं. अब समाजसेवा और राजनीति से जुड़ गए हैं. लोक कलाकार सियाराम राम ने दरभंगा में द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी से मुलाकात की. ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी पुष्पम प्रिया ने अपने उम्मीदवार के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, “कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में सियाराम प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवार होंगे. लोक गायक, लोक-कलाकार सियाराम जी हमेशा आमजन के उत्थान को समर्पित रहे हैं. अब समय है कि कुशेश्वर स्थान की पवित्रता को एक सच्चा प्रतिनिधि मिले जो सबका हो, सबके दिल में बसे, सबके लिए काम करे."


Bihar By-Election: उप चुनाव में भी किस्मत आजमाने उतरीं पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- हमने योग्य उम्मीदवार दिया

जेडीयू विधायकों के निधन के बाद खाली हुई सीट

बता दें कि बिहार के तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. विधानसभा चुनाव 2020 में ये दोनों सीटें जेडीयू के पास थीं. कुशेश्वर स्थान से विधायक शशिभूषण हजारी और तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी ने जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. पुष्पम प्रिया चौधरी पिछली बार विधानसभा में चुनाव के समय चर्चा में आईं थीं. अब एक बार फिर उप चुनाव में अपनी पार्टी से वो उम्मीदवार उतार रही हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Panchayat Election: तीसरे चरण का प्रचार-प्रसार थमा, बांका के रजौन में कल 259 बूथों पर होगा मतदान

Bihar News: महिला सिपाही को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद ASI ने किया दुष्कर्म, मांग में जबरदस्ती सिंदूर भी डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget