एक्सप्लोरर

JDU एमएलसी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- आपके 'दो कौड़ी' के सुझाव से नहीं चलती है सरकार

संजय सिंह ने कहा, " तेजस्वी यादव आपके दो कौड़ी के सुझाव से सरकार नहीं चलती है. बिना तर्क दिए कोई भी सुझाव दे देने से सरकार मान नहीं लेती है. हर सुझाव के पीछे एक तर्क होना चाहिए. सरकार लॉजिक पर चलती है, थेथरलॉजी पर नहीं और आप थेथरलॉजी में माहिर हैं." 

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों राज्य सरकार और सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला वार हैं. कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई तैयारियों के नाकाफी साबित होने के मुद्दे पर तेजस्वी लगातार सीएम नीतीश को घेर रहे हैं. इधर, सीएम नीतीश की पार्टी के नेता अब उनके बचाव में उतर गए हैं. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी संजय सिंह ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा, " तेजस्वी यादव, आपका मुंह नहीं, कि आप बिहार सरकार पर सवाल खड़े करें. "

कोरोना की दूसरी लहर पर सीएम नीतीश की नजर

उन्होंने कहा, " सरकार एक ऐसे संवेदनशील व्यक्ति के हाथ है, जो हर किसी के दुख दर्द को समझता है. नीतीश कुमार ने लगातार कोरोना की दूसरी लहर पर अपनी नजर बना रखी है. ये स्ट्रेन सिर्फ बिहार में नहीं आया है, ये पूरी दुनिया में आया है और पूरे विश्व के लोग परेशान हैं. अगर कोई नहीं परेशान हैं तो बिहार के विपक्ष के नेता. उन्हें राजनीति करने से फुरसत नहीं मिल रही है."

बिहार सरकार कोरोना के हर मोर्चे पर लड़ रही है

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए एमएलसी संजय सिंह ने कहा, " तेजस्वी अपनी डफली, अपना राग बजाने में लगे हुए हैं. लेकिन ये राजनीति करने का वक्त नहीं है. ये सबको मिलकर कोरोना से लड़ने का समय है. राजनीति के लिए अभी उम्र बाकी है. कोरोना से निपट लें, तब राजनीति कीजियेगा." उन्होंने कहा, "  बिहार सरकार कोरोना के हर मोर्चे पर लड़ रही है. सभी के लिए नीतीश कुमार संवेदनशील हैं." 

संजय सिंह ने कहा, " तेजस्वी यादव बताएं बदहाल बिहार जिम्मेदार कौन है? महाभ्रष्ट परिवार कौन? 15 सालों तक बिहार को बनावटी और झूठी बातों में किसने रखा था?  तेजस्वी यादव नजर आप डालिए, देखिए कि बदहाल बिहार कितना विकसित बिहार बन गया है. और अनुकंपा पर बहाल नेता तो आप हैं. आपके दो कौड़ी के सुझाव से सरकार नहीं चलती है. बिना तर्क दिए कोई भी सुझाव दे देने से सरकार मान नहीं लेती है. हर सुझाव के पीछे एक तर्क होना चाहिए. सरकार लॉजिक पर चलती है, थेथरलॉजी पर नहीं और आप थेथरलॉजी में माहिर हैं." 

उन्होंने कहा, " कोरोना के दूसरे स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट नीति पर काम कर रहा है. इसके अलावे जागरूकता को लेकर भी राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं. ऑक्सीजन की उपलब्धता और रेडमीसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति को लेकर बिहार सरकार ने उच्च अधिकारियों को लगाया है. एक दो दिनों में इसकी कोई समस्या नहीं होगी. पिछली बार जिस तरह से बिहार ने कोरोना को मात दिया था इस बार भी हम कामयाब होंगे."

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूछा- अब तक क्या काम किया?

Bihar Night Curfew Guidelines: शादी में सिर्फ 100 लोग हो सकेंगे शामिल, जानें- नाइट कर्फ्यू के दौरान क्या हैं पाबंदियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget