एक्सप्लोरर

Gopal Mandal: 'एक दो धरना देते मर जाएगा तो क्या...', प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर गोपाल मंडल के बिगड़े बोल

MLA Gopal Mandal: विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर कोई लीडर नहीं हैं. धरना पर प्रशांत किशोर को बैठने की क्या जरूरत है. वह तो प्रचारक थे.

Gopal Mandal Statement: बीपीएससी छात्रों की मांग को लेकर प्रशांत किशोर चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. बीपीएससी रि एग्जाम की मांग पर बिहार में राजनीति गरमाई हुई है. उधर पीके के अनशन को लेकर कई पार्टियां उन पर निशाना साध रही हैं, तो जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने भी उन पर सख्त लहजे में टिप्पणी की है. 

प्रशांत किशोर पर क्या बोले गोपाल मंडल

विधायक गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि धरना देने से क्या होगा? बिहार में बहुत कोई मरता है, एक दो धरना देते मर जाएगा तो क्या हो जाएगा? छात्र तो अजूबा किस्म के होते हैं, हमलोग भी जब टीएनबी कॉलेज में थे, जब निकलते थे तो शीशा फोड़ते हुए चले जाते थे. उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों को उपद्रव मचाने वाला कह दिया. 

उन्होंने कहा कि 'प्रशांत किशोर कोई लीडर नहीं हैं'. धरना पर प्रशांत किशोर को बैठने की क्या जरूरत है. वह तो प्रचारक थे, वह नेता हैं ही नहीं, उन्होंने अपना औकात देख लिया है. उनके धरना से क्या हो जाएगा. उनकी नेतागिरी नहीं चलेगी.

वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज पर विधायक ने कहा कि अगर हमको कोई घेरने के लिए आ जाए, परेशान कर दे, घर दरवाजा तोड़ना शुरू कर दे. ऐसे में हम तो मुकाबला करेंगे ही. इसलिए भीड़ को रोकने में पुलिस ने लाठी चलाई. इसमें क्या गलत है. 

पटना के गांधी मैदान में चार दिनों से बैठे हैं पीके

बता दें कि 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन आज रविवार को चौथे दिन भी जारी है. इस बीच प्रशांत किशोर से पूछा गया कि सरकार इस मामले पर झुकती नजर नहीं आ रही है तो उन्होंने कहा कि जिसकी पिछले 20 सालों से लोगों की बात न सुनने की आदत हो, वह चार दिन में लोगों के सामने कैसे झुक जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार की असंवेदनशीलता और उनका अहंकार और भ्रम है कि बिहार की जनता खड़ी नहीं होगी, चाहे उसके साथ कितना अन्याय हो जाए.

ये भी पढ़ें: Bihar School Closed: ठंड के बीच पटना के बच्चों को DM ने दी बड़ी राहत, 11 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget