एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में मंत्री श्रवण कुमार का तेजस्वी यादव पर निशाना, संदिग्धता को लेकर कही बड़ी बात

NEET Paper Leak Update: नीट पेपर लीक को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि जो भी इस मामले में शामिल है वो बचने वाला नहीं है. जांच तेजी से की जा रही है. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

NEET Paper Leak Case: जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है. मंत्री श्रवण कुमार बीती रात (20 जून) बिहार शरीफ सर्किट हाउस पहुंचे थे. यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नीट पेपर लीक कांड में तेजस्वी यादव के पीएस के नाम की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि जो बातें सामने आ रही हैं तो उसमें अगर संदिग्धता दिखती है तब किसी के बारे में बात होती है. जांच तेजी से की जा रही है. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

श्रवण कुमार ने कहा कि जो भी इस मामले में शामिल है वो बचने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार कई मामलों में अभी तक आरोपित रहा है. अभी जिस तरह के आरोप लग रहे हैं निश्चित रूप से लोगों का संदेह उनके ऊपर जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिसको आदत पड़ी हुई है गड़बड़ी करने की और जिसको आदत है कानून हाथ में लेने का उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है. अभी भी तेजी से कार्रवाई होगी. कोई बचने वाला नहीं है.

बताते चलें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है. हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पेपर लीक के सामने आने के बाद देश भर में छात्र-छात्राओं की ओर से विरोध प्रदर्शन हो रहा है. हालांकि इस मामले में जांच तेजी से चल रही है. कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. बीते गुरुवार की शाम आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है.

65 फीसद आरक्षण रद्द किए जाने पर क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर बिहार में 65 फीसद आरक्षण को गुरुवार को पटना हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया. इसको लेकर विपक्ष हमलावर है. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हाई कोर्ट का जो फैसला है उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते. इतना जरूर कहा कि पटना उच्च न्यायालय को इस पर विचार करना चाहिए ताकि गरीब, लाचार और जो किसान हैं उनको आरक्षण देकर आगे बढ़ाया जा सके. इस मामले पर नीतीश कुमार चुप नहीं रहने वाले हैं. जो करते हैं वो करेंगे. आरजेडी विपक्ष में है. कुछ भी बोल सकती है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में EOU की एक टीम दिल्ली रवाना, क्या कुछ होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget