एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार जहां हैं, वहीं रहेंगे, कुछ लोग आते-जाते रहते हैं', JDU ने तेजस्वी यादव को दिया जवाब

JDU Reaction: बिहार विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने उनसे माफी मांगी और सरकार बनाने का निवेदन किया. सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने इस दावे को खारिज किया.

Bihar Politics: बिहार के समस्तीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार हमारे घर आए थे और हाथ जोड़कर हमसे माफी मांग रहे थे. वह हमारे साथ सरकार बनाने की विनती कर रहे थे. तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार क्या किसी के सामने गिड़गिड़ा सकते हैं?, पत्रकारों के इस सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह इतिहास है कि नीतीश कुमार जहां हैं, वहीं रहेंगे, कुछ लोग आते हैं और जाते हैं. आने और जाने वालों से आप पूछिए कि वह क्यों आते हैं और क्यों जाते हैं.

राहुल गांधी पर बोला हमला

श्रवण कुमार ने कहा कि कोई ऐसी पॉलिटिकल पार्टी नहीं है, जिसने नीतीश कुमार पर हमला नहीं किया है, लेकिन नीतीश कुमार पर बिहार के लोगों का अटूट भरोसा है. सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता के लिए जो काम किया है, उसकी वजह से उन्हें बिहार की जनता का अटूट समर्थन है. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर नीतीश कुमार को अपनाएगी. इधर-उधर की बात कहने वाले लोगों को भी मालूम है कि जनता की समस्या से उनको कोई मतलब नहीं है, उनको सिर्फ कुर्सी चाहिए.

'हम सत्ता में आएंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे', राहुल गांधी के इस बयान पर मंत्री ने कहा कि मैं आरक्षण की बात करने वाले लोगों में से हूं. जो लोग दो तरह की बात बोलते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. 

तेजस्वी यादव ने क्या है कहा?

बता दें कि तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा था कि नीतीश कुमार हमारे घर आए थे और हाथ जोड़कर हमसे माफी मांग रहे थे. वे हमारे साथ सरकार बनाने की विनती कर रहे थे. मेरे पास इसका वीडियो फुटेज भी है. जब वे मेरे सामने गिड़गिड़ा रहे थे तो मेरे सभी विधायक मौजूद थे. तेजस्वी यादव ने आगे कहा था कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने अपनी गलती मानी है. वह पहले भी पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती मान चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी में नहीं जाएंगे.

ये भी पढे़ं: '99% के चक्कर में देश की राष्ट्रीय परंपरा का अपमान', राहुल गांधी पर JDU का करारा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget