एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के बयान पर राजीव रंजन प्रसाद का पलटवार, कहा- ‘नीतीश कुमार की संजीवनी नहीं मिलती तो...’

Bihar Politics: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबी चौड़ी डींगे हाकना उनकी आदत में शुमार हो चुका है. बिहार का इतिहास भी गौरवशाली था और वर्तमान भी गौरवशाली है.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पलटवार किया है. एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जितने कठोर कदम पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्याकाल के दौरान उठाए गए हैं उसकी अनवरत कोई मिसाल नहीं हो सकती है. भ्रष्टाचार और बेईमानी के साथ आरजेडी के नेताओं का गहरा रिश्ता है. उनके खिलाफ न्यायालयों में अनेक मामले लंबित हैं. उसके बावजूद वे(तेजस्वी यादव) नसीहत देने का काम कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि जनता ने कुछ तो सोचा होगा एक प्रचंड जनादेश लालू प्रसाद यादव को मिला था. उसके बाद हालात ये हुए कि 2010 तक 22 सीटों की पार्टी थी. नीतीश कुमार की संजीवनी नहीं मिलती तो 2015 में इनका(RJD) वजूद भी खत्म हो गया होता. 

‘लंबी चौड़ी डींगे हाकना तेजस्वी की आदत में शुमार’
JDU नेता ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि लंबी चौड़ी डींगे हाकना उनकी आदत में शुमार हो चुका है. लेकिन बिहार को पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने एक ऐसा राज्य बना दिया है जहां विकास की आज असीम संभावनाए हैं, उन्होंने कहा कि बिहार आज गर्व के साथ कह सकता है कि बिहार का इतिहास भी गौरवशाली था और वर्तमान भी गौरवशाली है.

‘बिना घूसखोरी के काम नहीं होता’
RJD नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या 20 वर्षों की बीजेपी-नीतीश सरकार में बिना घूस दिए दाखिल ख़ारिज होता है? क्या बिहार के किसी थाना-कार्यालय-दफ़्तर में आम आदमी का कोई भी सरकारी काम बिना घूस दिए, बिना चप्पल घिसे, बिना पहचान-पैरवी लगाए हो जाए, यह संभव है? सीनाजोरी से रिश्वत चल रही है. यह अफसरशाही और घूस की संस्कृति 20 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज़ बीजेपी नीतीश सरकार की विरासत है.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ होगी अहम बैठक

 

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget