एक्सप्लोरर

गोपालगंज में रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ होगी अहम बैठक

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गोपालगंज रैली को बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी माना जा रहा है. बिहार की राजनीति के लिए भी एक नया संदेश गोपालगंज की धरती से जाने वाला है.

Amit Shah Bihar Visit: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा भी एक अहम राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. शाह आज रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्य सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान वे सहकारिता विभाग की 823 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण भी करेंगे.

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री सहकारी समिति के प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में 7000 समितियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं बिहार सरकार के मंत्री का मौजूद रहेंगे.

गोपालगंज में रैली को करेंगे संबोधित
राज्य सहकारिता सम्मेलन के बाद अमित शाह आज रविवार को गोपालगंज जिले में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे. इस रैली की सफलता के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी थी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, जीवेश मिश्रा, हरि साहनी, जनक राम, नीरज सिंह बबलू और कई नेता पिछले दो दिन से विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठकें कर लोगों को रैली में आने का न्योता दे रहे थे. इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी इसी रैली से होने जा रहा है.

रैली के माध्यम से शाह केंद्र सरकार और बिहार की सरकार ने जो जनता के लिए कार्य किए हैं, उन सारे विषयों की चर्चा करेंगे. फिर से जनता का आशीर्वाद मिलने पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर जो कार्य किए जाएंगे, उसकी भी चर्चा करेंगे. बिहार की राजनीति के लिए भी एक नया संदेश गोपालगंज की धरती से जाने वाला है.

एनडीए नेताओं के साथ करेंगे बैठक
गोपालगंज की रैली को संबोधित करने के बाद शाह पटना लौटेंगे जहां वे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. एनडीए की बैठक में जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जैसे अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, 400 युवकों को बनाया बंधक, 5 गिरफ्तार

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget