एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: 'सीएम नीतीश बनें PM', JDU के बदलने लगे सुर, मंत्री जमा खान का बड़ा बयान

Nitish Kumar News: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में भी सीएम नीतीश को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. वहीं, बुधवार को सीएम नीतीश को लेकर जेडीयू के मंत्री ने बड़ा बयान दिया.

Lok Sabha Election Result 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर स्थिति साफ हो गई है. महागठबंधन पिछड़ गया है जबकि बीजेपी से कम सीटों पर लड़ने के बावजूद जेडीयू बराबर सीट जीती है. इससे सीएम नीतीश बिहार में बड़े भाई बनकर उभरे हैं. अब सीएम नीतीश को लेकर कई कयास भी लगाने शुरू हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्टियां सीएम नीतीश पर डोरे डालने भी शुरू कर दिए हैं. इस बीच जेडीयू के मंत्री जमा खान का बुधवार को बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को पीएम बनाया जाए.

'सीएम नीतीश को दिल्ली में बैठना चाहिए'

मंत्री जमा खान ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि एनडीए में सीएम नीतीश को पीएम बनाने पर विचार हो. एनडीए के अन्य सहयोगी दल भी यही चाहते हैं कि नीतीश पीएम बनें. बीजेपी का भी एक खेमा नीतीश को पीएम बनाना चाहते हैं. नीतीश पीएम बनेंगे तो कई और अन्य दल एनडीए में आ जाएंगे. नीतीश का लंबा अनुभव है. जात नहीं जमात की बात करते हैं. उनको दिल्ली में बैठना चाहिए. देश का तेजी से विकास होगा.

सीएम नीतीश का बढ़ा महत्व

परिणाम को देखें तो स्पष्ट है कि सोशल इंजीनियरिंग में माहिर रहे जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी पर भारी पड़े. तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में भले ही 251 आमसभा कर सबसे ज्यादा सभा करने का रिकॉर्ड बनाया हो, लेकिन मतदाताओं को वो रिझा नहीं पाए.

वहीं, एनडीए में शामिल जेडीयू पहली बार बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़ी थी. बीजेपी ने इस चुनाव में 17 सीटों पर जबकि बीजेपी 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. बीजेपी 12 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ जेडीयू ने भी 12 सीट पर जीत दर्ज की है. कम सीटों पर चुनाव लड़ कर जेडीयू अभी बिहार में बीजेपी की बराबरी में है. इसके साथ ही इस बार मोदी सरकार गठबंधन के सहारे ही बन सकती है. जिससे सीएम नीतीश का अब महत्व बढ़ गया है. दोनों गठबंधन के नेता सीएम नीतीश को अपने पाले में रखना चाहते हैं. इस बीच जेडीयू के नेता कई मांग भी करना शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढे़ं: एनडीए की बैठक से पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार के लिए कर दी बड़ी मांग, NDA में बढ़ेगी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget