एक्सप्लोरर

'पलटी' मारने की जिसने 'भविष्यवाणी' की उसे खोज रही नीतीश कुमार की पार्टी, JDU का आया बड़ा बयान

Bihar News: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने अपना बयान एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की पहचान नहीं, एनडीए की पहचान रहेगी.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और मकर संक्रांति पर कयास लगाया जा रहा था कि सियासी गलियारे में कोई खेला हो सकता है. वजह यह थी कि एक तरफ आरजेडी के नेता भाई वीरेंद्र ने खेला करने का दावा किया था तो दूसरी ओर खुद लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए दरवाजा खोल दिया. अब सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू की ओर से बड़ा बयान आया है. 'पलटी' मारने जैसी 'भविष्यवाणी' करने वाले पंडित को जेडीयू नेता नीरज कुमार खोज रहे हैं.

जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार (15 जनवरी, 2025) को एक्स (X) पर अपना वीडियो बयान पोस्ट करते हुए कहा, "कहा जा रहा था मकर संक्रांति के बाद खेला होगा. किस राजनीतिक ज्योतिष ने यह देखा? उनको ठंडा में ले जाकर गंगा में डुबकी लगवाना चाहिए कि आपने गलत भविष्यवाणी कैसे कर दी?"

'अब एनडीए की पहचान रहेगी': नीरज कुमार

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने विपक्ष पर हमला बोला. एनडीए की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि आज (बुधवार) से बगहा और बेतिया में मेला लगने की शुरुआत हो रही है. एनडीए घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सामूहिक रूप से यह हो रहा है. अब बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की पहचान नहीं अब एनडीए की पहचान रहेगी. आज एनडीए गठबंधन दौरे पर निकला है.

बता दें कि मकर संक्रांति पर कई बार बिहार में सियासी खेला देखने को मिला है. हालांकि इस बार कुछ वैसा नहीं हुआ जिसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा थी. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीते मंगलवार को भी साफ बयान दिया कि अब कुछ नहीं होने जा रहा है. सीधे चुनाव होगा. उन्होंने सीधे नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की अटकलों को खारिज कर दिया. हालांकि आज पशुपति कुमार पारस के यहां दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया है. यहां लालू और नीतीश कुमार दोनों को आने के लिए निमंत्रण दिया गया है. देखना होगा कि लालू-नीतीश की यहां मुलाकात होती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- आज एक साथ दिख सकते हैं लालू यादव और CM नीतीश कुमार, हो गई पूरी तैयारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget