एक्सप्लोरर

Bihar Elections: तेजस्वी यादव के 'हर हाथ रोजगार' देने वाले बयान पर JDU का पलटवार, जानिए क्या कुछ कहा

Bihar Assembly Elections 2025: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें नौजवानों के भविष्य की चिंता नहीं है. सपने दिखाएंगे तो नौजवान उन पर यकीन नहीं करेंगे.

बिहार में विधानसभा चुनाव है और प्रदेश में यात्राओं का दौर जारी है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं. वे जहां जा रहे हैं युवाओं से  नौकरी-रोजगार की बात कर रहे हैं. कह रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो जिसके पास भी डिग्री होगी उन सबको तेजस्वी नौकरी देगा. इस बीच उनके इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरजेडी पर हमला बोला.

'हर हाथ रोजगार' देने वाले बयान पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "उन्हें यह कहना चाहिए कि अभी मुझे नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका मिला है. मेरे पिता सजायाफ्ता होते हुए भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, माता जी विधान परिषद में पार्टी की नेता हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी अन्य सदनों में हैं. ऐसी स्थिति में अब तो घर के बचे हुए सदस्यों का भी सशक्तीकरण कर दीजिए."

'…तो नौजवान उन पर यकीन नहीं करेंगे'

जेडीयू नेता ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए आगे कहा, "दरअसल, उनकी यात्रा परिवार सशक्तीकरण यात्रा में तब्दील हो गई है. उन्हें नौजवानों के भविष्य की चिंता नहीं है. नौकरी के बदले जमीन मांगने वाले और चारा घोटाला करने वाले लोग जब बिहार को बदलाव के सपने दिखाएंगे तो नौजवान उन पर यकीन नहीं करेंगे."

इससे पहले बीते गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से एक एआई वीडियो शेयर करते हुए 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निशाना साधा. लिखा गया, "जिन दिनों बिहार के लोग अपने ही अधिकारों के लिए दर-दर भटकते थे, बिजली-पानी-रोजगार के लिए पलायन करते थे, उन्हीं दिनों की याद ताजा कर अब 'अधिकार यात्रा' की बस निकल पड़ी है. यह यात्रा जनता के घावों पर मरहम लगाने नहीं, बल्कि उन्हीं घावों को कुरेदने का काम कर रही है."

यह भी पढ़ें- Bihar Elections: '2 सीटें कम-ज्यादा मायने नहीं रखतीं, लेकिन…', चिराग पासवान ने रख दी बड़ी शर्त!

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget