एक्सप्लोरर

Bihar Elections: '2 सीटें कम-ज्यादा मायने नहीं रखतीं, लेकिन…', चिराग पासवान ने रख दी बड़ी शर्त!

Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा में वैसी सीटों को लेना चाहूंगा जिस पर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट दूं. पढ़िए उन्होंने और क्या कहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर बड़ी शर्त रख दी है. चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उनके जेहन में सीटों की संख्या नहीं है. उन्हें पता है कि उन्हें कितनी सीटों पर लड़ना है. दूसरी ओर यह भी कहा कि उन्हें ये भी पता है कि सीटों की संख्या से अधिक क्वालिटी मायने रखेगी. 

100 परसेंट स्ट्राइक रेट देना चाहते हैं चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा में वैसी सीटों को लेना चाहूंगा जिस पर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट दूं. लोकसभा में 100 परसेंट था… विधानसभा में भी 100 परसेंट रखना चाहता हूं. मेरे लिए दो सीटें कम-ज्यादा मायने नहीं रखतीं, लेकिन मेरे लिए वो सीटें मायने रखती हैं जो मैं शत प्रतिशत जीत कर गठबंधन को दे सकूं. मुझे लगता है इसी आधार पर सीटों का बंटवारा होना भी चाहिए." चिराग पासवान ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में यह बयान दिया है.

बार-बार लोकसभा चुनाव का करते हैं जिक्र

बता दें कि पिछले साल (2024) ही लोकसभा का चुनाव हुआ था. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पांच सीटें मिली थीं. वे खुद तो जीते ही थे साथ ही अन्य सीटों पर उनके सारे प्रत्याशियों की जीत हुई थी. यही कारण है कि चिराग पासवान अक्सर 100 परसेंट स्ट्राइक रेट का जिक्र करते हैं. अब सवाल है कि क्या इस जीत का असर विधानसभा चुनाव में टिकट के बंटवारे में होगा? 

एनडीए में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. एनडीए में पांच दल हैं और सबकी चाहत है कि वो अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े. बीते गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात भी हुई है. इस बीच सूत्रों के अनुसार एनडीए में सीट शेयरिंग का जो ताजा आंकड़ा निकलकर आया है उसके अनुसार, बिहार में 243 में से जेडीयू 102-103, बीजेपी- 101-102, एलजेपी रामविलास (चिराग पासवान की पार्टी) 25-28, हम (जीतन राम मांझी की पार्टी) 6-7 और आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार और अमित शाह मिले उधर NDA में सेट हो गया सीटों का फॉर्मूला? देखें आंकड़े

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
बिहार विधान परिषद के 7 पदों पर फिर परीक्षा, जानिए क्यों मचा हड़कंप
बिहार विधान परिषद के 7 पदों पर फिर परीक्षा, जानिए क्यों मचा हड़कंप
नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?
नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?
राहुल गांधी की चुनौती पर गिरिराज सिंह भड़के, मनोज झा ने दिया साथ
राहुल गांधी की चुनौती पर गिरिराज सिंह भड़के, मनोज झा ने दिया साथ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget