एक्सप्लोरर

हरिभूषण ठाकुर के एक बयान से मचा बवाल, RJD ने क्यों कहा- बचौल को देश से बाहर करें? JDU भी फायर

Bihar Politics: बचौल ने कहा है कि बिहार में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए आ गए हैं. हिंदुओं की आबादी वहां घट रही है.

Bihar News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कुछ राज्यों के कई जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है. निशिकांत दुबे की इस मांग पर समर्थन में बिहार बीजेपी से पहली आवाज उठी है. सोमवार (29 जुलाई) को बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि निशिकांत दुबे की चिंता जायज है.

हरिभूषण ठाकुर ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि बिहार में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए आ गए हैं. हिंदुओं की आबादी वहां घट रही है. बिहार के इन जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठिया हिंदू महिलाओं से शादी कर रहे हैं व अवांछित गतिविधियों में भी शामिल हैं. बांग्लादेशी घुसपैठियों ने धार्मिक और सामाजिक असंतुलन पैदा कर दिया है."

'इन जिलों में हिंदू समाज अल्पसंख्यक बन गया'

बचौल ने कहा, "जनसंख्या का संतुलन बिगड़ रहा है. केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए. बिहार, झारखंड और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दे. जल्द निर्णय लिया जाए, क्योंकि हमने देखा है जहां-जहां हिंदुओं की संख्या घटी है वहां विभाजन की मांग उठने लगी और वह क्षेत्र देश से कट गया. बिहार के इन जिलों में हिंदू समाज अल्पसंख्यक बन गया. केंद्र सरकार अविलंब कार्रवाई करे."

बचौल के बयान पर आरजेडी नेता ने बोला हमला

उधर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने इस बयान पर कहा है कि बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल को देश से बाहर कर देना चाहिए. ऐसे नेता हिंदू मुसलमान दोनों के लिए खतरा हैं. देश में 10 वर्षों से किसकी सरकार है? बिहार की सरकार में जेडीयू के साथ कौन दल है?

बचौल के बयान पर जेडीयू की तीखी प्रतिक्रिया

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर जेडीयू की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने कहा कि जहां तक सीमा पार से बांग्लादेशी घुसपैठ का सवाल है तो इस तरह के बयान से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पर बीजेपी नेता सवाल खड़े कर रहे हैं.

जेडीयू नेता ने कहा, पिछले 10 वर्षों में केंद्र में एनडीए की सरकार है. बिहार में 17 वर्षों से एनडीए की सरकार है. ऐसे बयान ना सिर्फ बिहार में गठबंधन के विरुद्ध हैं बल्कि ऐसे नेता अपनी पार्टी बीजेपी को भी कटघरे में खड़ा करने का काम कर रहे हैं. इस तरह के बयान से विपक्ष को फायदा पहुंच रहा. हम लोगों को नहीं लगता कि बिहार, बंगाल और झारखंड के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की जरूरत है. बिहार में तो सब सामान्य है.

यह भी पढ़ें- 'बिहार की बेटी तान्य की मौत...', दिल्ली कोचिंग मामले पर संसद में पप्पू यादव का सरकार से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget