एक्सप्लोरर

सियासी भोज एक, अटकलें अनेक, राबड़ी देवी आवास पर बैक गेट से पहुंचे CM नीतीश, BJP बोली- 'अब तो...'

BJP Reaction on CM Nitish Kumar: मकर संक्रांति पर सोमवार को राजनीतिक दलों के यहां चूड़ा-भोज का आयोजन हुआ. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भोज के साथ राम मय माहौल दिखा.

पटना: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर बिहार में राजनीतिक दलों के यहां आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज के अपने मायने भी हैं. सियासी भोज का प्रचलन काफी पहले से चला रहा है. खासकर राबड़ी आवास पर होने वाले इस भोज पर सबकी नजरें टिकी होती हैं. कुछ न कुछ हलचल जरूर दिखती है. सोमवार (15 जनवरी) को भी कुछ ऐसा ही हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) राबड़ी आवास पर भोज खाने पहुंचे लेकिन मेन गेट से ना जाकर पिछले दरवाजे से गए, जिसको लेकर सियासत हो रही है. इस पर तंज भी कसे जा रहे हैं. 

'अब तो नीतीश कुमार को तय करना है'

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अब तो नीतीश कुमार को ही तय करना है कि उनको किस गेट से आना जाना है. बीजेपी कार्यालय में भी मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था. इस भोज में सुशील कुमार मोदी, रामकृपाल यादव सहित बिहार बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मकर संक्रांति पर पूरा आयोजन राम मय दिखा. मकर संक्रांति के इस आयोजन में संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया था. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय का रंग बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में दिख रहा था. चूड़ा-दही के भोज में लोगों ने भक्ति का भी आनंद लिया. 

राजनीतिक दलों की हर मुलाकात अहम

बता दें कि नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे तो तेजस्वी यादव ने हाथ जोड़कर गेट पर उनका स्वागत किया. निकलते समय मीडिया को बिना बयान दिए ही नीतीश कुमार चले गए. वजह जो भी हो लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों की हर मुलाकात अहम मानी जा रही है. हालांकि राबड़ी आवास में नीतीश दस मिनट ही रुके. खासकर बिहार में महागठबंधन के नेताओं में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है. देखने वाली बात होगी कि कैसे और कितना जल्दी सब कुछ तय होता है. सियासी भोज के पीछे अटकलों का बाजार भी गर्म है. हालांकि तेजस्वी ने सोमवार को एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं. जब से महागठबंधन बना है तब से बीजेपी घबराई हुई है. 

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: महागठबंधन में हो गया सीटों पर फैसला? CM नीतीश से मुलाकात के बाद तेजस्वी का आया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
Exclusive: बिहार-बंगाल में वोट चोरी से बनी सरकार, बैलेट पेपर से दोबारा हो चुनाव- तेजस्वी यादव
'बिहार-बंगाल में वोट चोरी से बनी सरकार, बैलेट पेपर से दोबारा हो चुनाव- तेजस्वी यादव
'धरती पर कोई ऐसा नहीं जो नीतीश कुमार को...,' सोनिया गांधी पर संजय झा का पलटवार
'धरती पर कोई ऐसा नहीं जो नीतीश कुमार को...,' सोनिया गांधी पर संजय झा का पलटवार

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget