एक्सप्लोरर

‘शिकायत में देरी हुई’, जमुई कांड पर JDU नेता राजीव रंजन का बड़ा बयान

जमुई कांड पर JDU नेता राजीव रंजन ने कहा कि परिजनों ने शिकायत दर्ज कराने में देरी की. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने में पुलिस के साथ जनता का सहयोग भी जरूरी है.

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले पर जद(यू) नेता राजीव रंजन ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाएं समाज पर कलंक हैं. उन्होंने मामले में परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज कराने में हुई देरी का भी जिक्र किया. राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से मामला दर्ज कराने को कहा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की.

राजीव रंजन ने कहा कि घटना के बाद परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई. हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने उनसे मामला दर्ज कराने को कहा. इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर हो', RJD ने कहा- जवाब दें सम्राट चौधरी

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने शुरू की पहचान

जद(यू) नेता ने कहा कि जैसे ही घटना का वीडियो पुलिस के हाथ लगा, उसके आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी गई. इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है. मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है. 

बोले- ऐसी घटनाएं समाज पर कलंक

राजीव रंजन ने कहा कि जमुई जैसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और समाज पर कलंक हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रणनीति पर लगातार काम कर रहा है. उनका कहना था कि केवल पुलिस की कार्रवाई से ही ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती.

जनता की भूमिका भी बेहद जरूरी

जद(यू) नेता ने लोगों से अपील की कि कहीं भी ऐसी घटना की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. घटना की जानकारी समय पर मिलने से पुलिस को कार्रवाई करने और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

राजीव रंजन ने साथ ही तेजस्वी यादव के बयानों पर भी टिप्पणी की और कहा कि वे हर दिन कुछ न कुछ कहते हैं, लेकिन इस मामले में उनकी प्राथमिकता घटना को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- जमुई कांड पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- ‘दोषियों पर चाबुक चलाना होगा’

About the author नूरनैन अली

नूरनैन अली पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय हैं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने ईटीवी, टोटल न्यूज़ और रफ्तार न्यूज जैसे चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. राज्य की खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली की राजनीति, विकास और सामाजिक मुद्दों को उन्होंने लगातार कवर किया है. ब्रेकिंग न्यूज और क्राइम रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिग्विजय सिंह की पैदल यात्रा पर JDU का बड़ा बयान, 'धर्म में अगर…'
दिग्विजय सिंह की पैदल यात्रा पर JDU का बड़ा बयान, 'धर्म में अगर…'
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
बिहार: राहत बांटने के दौरान लोगों पर तानी पिस्टल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
बिहार: राहत बांटने के दौरान लोगों पर तानी पिस्टल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
Advertisement

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
Embed widget