एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 World Cup: भारत की जीत पर बिहार में जश्न का माहौल, CM नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

IND vs SA T20 World Cup 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय टीम की इस जीत पर कहा कि आज पूरा देश गौरवान्वित है. सभी खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएं.

IND vs SA T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को शानदार जीत दर्ज की है. इसको लेकर देश भर में खुशी का माहौल तो है ही साथ बिहार में भी जश्न देखने को मिल रहा है. अलग-अलग दल से नेताओं की ओर से भी टीम इंडिया को बधाई मिल रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने भारतीय टीम को बधाई दी है. उनके साथ कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी जीत की बधाई दी है.

'सभी खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएं'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत की जीत पर बधाई में एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई. इस जीत पर आज पूरा देश गौरवान्वित है. सभी खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएं." वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा, "सर्वश्रेष्ठ हिंदुस्तान! C.H.A.M.P.I.O.N.S T-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर नया कृतिमान स्थापित किया है. मैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं." वहीं गिरिराज सिंह ने लिखा, "वाह वाह इंडिया ..वर्ल्ड चैंपियन."

'भारत ने मां भारती को गौरवान्वित किया'

उधर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को जीत पर बधाई दी है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत को लेकर सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "#भारत ने टी 20 विश्वकप जीता." वहीं बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंभी विजय कुमार सिन्हा ने बधाई में लिखा, "विश्व विजयी भारत.... आईसीसी #T20WorldCup के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक विजय हासिल कर विश्व कप जीतकर टीम भारत ने मां भारती को गौरवान्वित किया है. टीम भारत के समस्त ऊर्जावान खिलाड़ियों को हृदयतल से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें- IND vs SA T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर लालू ने अपने अंदाज में दी बधाई, तेजस्वी और जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget