एक्सप्लोरर

बिहार के दो सरकारी ठेकेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, नकद और कीमती पत्थर बरामद

आयकर विभाग ने इन छापेमारी के दौरान कुछ खाली बैंक चेक भी बरामद किए हैं. अघोषित बैंक अकाउंट से बड़े पैमाने पर कैश निकाला जा रहा था.

 

नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में आयकर विभाग ने दो सरकारी ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की. साथ ही भागलपुर में भी रेशम के एक व्यापारी के यहां छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नकदी जेवरात और कीमती पत्थरों समेत लगभग 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के दस्तावेज भी बरामद होने का दावा किया गया है.

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यह सरकारी ठेकेदार और रेशम व्यापारी बड़े पैमाने पर आयकर चोरी कर रहे थे और इसके लिए बाकायदा दस्तावेजों में भी हेराफेरी की जा रही थी. सूचना के आधार पर आयकर अधिकारियों ने इन तीनों लोगों के यहां छापेमारी की.

आयकर विभाग के अधिकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान यह ठेकेदार श्रम परिवहन और वाहन में पेट्रोल भरवाने आदि के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना रहे थे. इसके अलावा इन ठेकेदारों ने कुछ बैंकों में ऐसे खाते भी खोले थे जिसके जरिए यह लोग काले धन को सफेद कर रहे थे.

छापेमारी के दौरान अनेक खाली चेकों को भी बरामद किया गया है जिन पर हस्ताक्षर पाए गए हैं. अब तक की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कि इन अघोषित बैंक खातो से बड़े पैमाने पर नकद निकासी भी की जा रही थी.

आरंभिक पूछताछ के दौरान यह लोग इतनी नकदी क्यों निकाल रहे थे इसका कोई उचित कारण नहीं बता पाए हैं. रेशम व्यापारी के यहां मारे गए छापे के दौरान भी इसी तरह की अनेक गड़बड़ियां पाई गई हैं.

आयकर के आला अधिकारी के मुताबिक लगभग 10 करोड़ रुपये के ऐसे दस्तावेज पाए गए हैं जिनका प्रयोग अचल संपत्तियों को खरीदने में किया गया है. छापेमारी के दौरान अनेक अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिनकी जांच का काम जारी है.

रैलियों और जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से EC चिंतित, नियमों का पालन न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget