एक्सप्लोरर

70वीं BPSC पीटी परीक्षा मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित, याचिकाकर्ता के वकील ने दी बड़ी दलील 

Patna High Court: बिहार लोकसेवा की परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

Hearing On 70th BPSC PT Exam: 13 दिसंबर 2024 को हुई 70वीं बीपीएससी परीक्षा के री-एग्जाम की मांग को लेकर किया गया आंदोलन अब कारगर होता नजर आ रहा है. बुधवार को पटना हाईकोर्ट में 70 वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा कराए जाने से संबंधित जनहित समेत अन्य याचिकायों पर सुनवाई पूरी हो गई है. इन सभी मामलों पर एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया है. मामले पर कोर्ट अपना निर्णय बाद में  सुनाएगा.

दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित

बिहार लोकसेवा की परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर कई दिनों से मामला पटना हाईकोर्ट में लंबीत चल रहा था, जिस पर आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने बुधवार को दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस पूरे मामले में याचिकाकर्ता के वकील का कहना था कि जिस तरीके से परीक्षा ली गई, वह पूरी तरीके से अनियमितता से भरी थी और साथ ही यह भी कहा गया कि प्रश्नपत्र आउट हुए. वह सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो गए.

याचिकाकर्ता के वकील की तरफ से यह भी कहा गया कि जहां-जहां परीक्षा ली गई. कई स्थानों पर वहां व्यवस्थाएं नहीं थीं, जबकि महाधिवक्ता की तरफ से यह कहा गया कि जिस स्थान पर बापू सभागार में परीक्षा के दौरान हंगामा हुआ और प्रश्न  पत्र लोग लेकर चले गए, उसके बाबजूद परीक्षा ली गई और लेने के बाद वहां रिजल्ट भी निकाल दिया गया.

इस पूरे मामले में सरकार के वकील ने यह जरूर कहा है कि इसमें सुधार की जरूरत जरूर है, लेकिन हमने परीक्षा पूरी की है और वह पारदर्शिता से चली है, जिसका सबूत भी पेश किया गया है. वहीं याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सबूत को देखने से यही लगता है कि परीक्षा किसी भी हालत में होनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा में काफी गड़बड़ियां हुईं है. कई स्थानों पर परीक्षा हॉल के अंदर कदाचार हुआ है.

इस पूरे मामले में तत्काल न्यायालय ने दोनों पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. आने वाले दिनों में न्यायालय किसी भी दिन इस पूरे मामले में अपना फैसला सुना सकता है.

बता दें कि 13 दिसंबर 2024 को बीपीएससी पिटी परीक्षा का आयोजन हुआ था, इस दौरान पटना के बाबू परीक्षा परिसर में जमकर हंगामा हुआ था. उसका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रश्न पत्र लेकर परीक्षार्थी बाहर आ गए थे. उसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द करके 4 जनवरी 2025 को री एग्जाम लिया, लेकिन बिहार के अन्य केंद्रों का परीक्षा रद्द नहीं की गई.

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग में किया था आंदोलन

पूरी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी गर्दनीबाग में 18 दिसंबर से लेकर फरवरी महीने तक लगातार आंदोलन चलाते रहे. इस दौरान यह मामला पटना हाई कोर्ट में भी गया, जिस पर बुधवार को सुनवाई की गई है. बीपीएससी ने पीटी परीक्षा का रिजल्ट भी जारी भी कर दिया है और मेंस परीक्षा लेने की तैयारी भी कर रही है. ऐसे में अब पटना हाईकोर्ट के निर्णय पर सब की नजर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: 'जब नाश मनुज पर छाता है', अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कह दी बड़ी बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget