एक्सप्लोरर

'जब नाश मनुज पर छाता है', अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कह दी बड़ी बात

कांग्रेस आलाकमान बिहार को लेकर एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहा है. हाल ही में बिहार प्रभारी बदलने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया, जिसे लेकर अखिलेश सिंह के बेटे ने पोस्ट कर निशाना साधा है.

Akhilesh Singh Son Aakash Kumar: बिहार कांग्रेस में इन दिनों दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. अंदरूनी खींचातानी और आलाकमान के फैसलों से कई पार्टी के बड़े नेता नाराज दिख रहे हैं. अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर बिहार की कमान राजेश कुमार को दे दी गई, जिसके बाद ये सवाल उठने लगा कि क्या कांग्रेस खुद को प्रदेश में मजबूत करने के लिए अपने पुराने नेताओं की नाराजगी तक झेलने के लिए तैयार है. इन सब के बीच अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.  

अखिलेश सिंह के बेटे का कांग्रेस पर निशाना 

आकाश कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. आकाश ने अपनी पोस्ट में रामधारी सिंह दिनकर की मशहूर कविता की एक पंक्ति लिखी है, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है". हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन साफ तौर पर जाहिर है कि यह लाइन कांग्रेस के जरिए अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के फैसले पर लिखी गई है, जिसमें आकाश कुमार की नाराजगी साफ झलक रही है. 

दरअसल कांग्रेस ने हाल ही में बिहार प्रभारी को बदलने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को भी पद से हटा दिया है. उनकी जगह कांग्रेस विधायक राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसे लेकर बिहार की राजनीति खास कर कांग्रेस में काफी हलचल मची हुई है. दरअसल अखिलेश सिंह की आरजेडी से निकटता को लेकर पार्टी में दो फाड़ दिखाई पड़ रहे थे. यही नहीं जब बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पटना आए थे तो उन्होंने काफी सख्त संदेश भी दिया था.

दलित समुदाय से आने वाले विधायक बने प्रदेश अध्यक्ष

राजेश कुमार उर्फ ​​राजेश राम औरंगाबाद के कुटुम्बा से विधायक हैं. वे लगातार दूसरी बार जीते हैं. दलित समुदाय से होने के अलावा उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे गुटबाजी से दूर रहते हैं. शायद यही वजह है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें: 'बिहार को देने के बजाए छीना जा रहा', बेगूसराय मक्का अनुसंधान केंद्र कर्नाटक शिफ्ट किए जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, CM से पूछ दिए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget