एक्सप्लोरर

Hajipur Murder: हाजीपुर में मछली व्यवसायी की हत्या, बाइक से पहुंचे तीन बदमाश, सुबह-सुबह ठांय-ठांय मारी 5 गोली

Hajipur News: हत्या की वजह सामने नहीं आई है. नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास की घटना है. परिजनों का कहना है कि युवक मछली बेचता था. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

हाजीपुर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला कॉलेज के पास शुक्रवार (15 सितंबर) की सुबह एक मछली व्यवसायी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. शहर के बीचोबीच सुबह-सुबह फायरिंग से हड़कंप मच गया. मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील सहनी के रूप में की गई है. बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और सुनील सहनी के चेहरे पर पांच गोली मार फरार हो गए. मौके पर ही युवक की मौत हो गई.

परिजन बोले- किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हाजीपुर में शहर को जाम कर दिया. सड़क पर टायर जलाकर आगजनी कर हंगामा करने लगे. हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की करनी पड़ी. बदमाशों ने सुनील की हत्या क्यों की है इसकी वजह सामने नहीं आई है. परिजनों का कहना है कि वह मछली बेचता था. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

Hajipur Murder: हाजीपुर में मछली व्यवसायी की हत्या, बाइक से पहुंचे तीन बदमाश, सुबह-सुबह ठांय-ठांय मारी 5 गोली

'लगातार मारी जा रही गोली, किस काम की पुलिस?'

हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया. कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार लोगों को गोली मारी जा रही है, पुलिस किस काम की है? पुलिस सिर्फ पैसे की उगाही में लगी हुई है. गुस्साए परिजनों और लोगों ने हाजीपुर के गांधी चौक पर सड़क जाम किया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुट गई. हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं थे.

स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. आगे की कार्रवाई से पहले पुलिस ने पहले लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. इस पूरे मामले में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है. परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया है. हम लोग मामले में कार्रवाई कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Triple Murder: पटना के फतुहा में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget