एक्सप्लोरर

Patna Triple Murder: पटना के फतुहा में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर

Fatuha Triple Murder: पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

पटना: राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई. एक शख्स की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है. पूरा मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है. गुरुवार (14 सितंबर) की रात करीब 10 बजकर 45 मिनट तीनों को फतुहा अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हुई है.

पुलिस बता रही जमीन विवाद में हुई गोलीबारी

घटना की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को घटनास्थल से सीधे एनएमसीएच पहुंचा दिया. एक पक्ष से 50 वर्षीय जय सिंह और 40 वर्षीय शैलेश जबकि दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय प्रदीप की मौत हुई है. मौके पर पहुंचे फतुहा एसडीपीओ सियाराम यादव ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है. इसमें तीनों लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना का कारण प्रथम दृष्टया भूमि विवाद सामने आया है. तीन महीने से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए हम लोग छापेमारी में जुट गए हैं.

एक पक्ष के परिजन बोले- रुपये के लेनदेन में चली गोली

वहीं इस मामले में एक पक्ष के मृतक प्रदीप के छोटे भाई हर्षदीप ने जमीन विवाद में गोलीबारी की बात को नकार दिया. उसने कहा कि दूध के बकाए रुपये के लेनदेन में गोलीबारी हुई है. उसा बड़ा भाई प्रदीप पैसा मांगने गया था. उसी में विवाद हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई. हालांकि मृतक जय सिंह के परिवार के लोगों ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

इधर ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. फतुहा थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल मिंटूस कुमार का इलाज चल रहा है. देर रात में परिजन एनएमसीएच से लेकर उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए. 

यह भी पढ़ें- ...और बदले-बदले से हो गए नीतीश! लालू यादव 'तुरुप का इक्का', किसका चलेगा सिक्का? रिपोर्ट पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget