एक्सप्लोरर

Graduate Chaiwali: फुटपाथ पर चाय बेची तो नगर निगम ने ठेला हटाया, अब ब्रांड बन गईं प्रियंका गुप्ता, खोला छठा आउटलेट

Graduate Chaiwali New Outlet: प्रियंका गुप्ता ने कटिहार में आउटलेट खोला है. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि ग्रेजुएट चायवाली का आउटलेट कई शहरों में होगा.

कटिहार: कहते हैं कि हिम्मत और जज्बा से इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है. पटना में फुटपाथ पर कभी प्रियंका गुप्ता ने 'ग्रेजुएट चायवाली' (Graduate Chaiwali) के नाम से ठेला लगाकर चाय बेची तो पटना नगर निगम ने हटा दिया था. कभी परेशान होकर प्रियंका गुप्ता रोते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पास पहुंच गईं और आज ब्रांड बनकर खुद की पहचान बना ली है. प्रियंका गुप्ता ने अब कटिहार में 'चायवाली' का छठा आउटलेट खोला है.

प्रियंका गुप्ता ने कटिहार शहर में फ्रेंचाइजी दी है. आउटलेट के उद्घाटन पर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता खुद पहुंचीं. उद्घाटन के मौके पर कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी समेत काफी लोग उपस्थित थे. इस मौके पर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता ने बताया कि कैसे उन्होंने पटना की सड़क से शुरुआत की और आज आउटलेट तक अपने चाय के बिजनेस को पहुंचा दिया.

Graduate Chaiwali: फुटपाथ पर चाय बेची तो नगर निगम ने ठेला हटाया, अब ब्रांड बन गईं प्रियंका गुप्ता, खोला छठा आउटलेट

सोचा नहीं था कि...

प्रियंका की मानें तो कटिहार में यह छठा आउटलेट है. दूसरे राज्यों में भी आउटलेट चल रहा है. बिहार के लोगों की प्रियंका गुप्ता ने तारीफ की. कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि ग्रेजुएट चायवाली की दुकान सड़क से शुरू होकर फ्रेंचाइजी तक पहुंच जाएगी, इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है. ग्रेजुएट चायवाली का यह आउटलेट कटिहार शहर के दौलतराम चौक पर खुला है.

मौके पर उपस्थित कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने प्रियंका को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया. मौके पर मौजूद बीजेपी के पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने कहा कि चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को चाय की ऐसी लत लगा दी है कि हर जगह चाय पर ही चर्चा हो रही है. पटना की ग्रेजुएट चायवाली का अब कटिहार में चाय की चुस्की का आनंद उठाइए.

यह भी पढ़ें- Exclusive: आनंद मोहन की थी 'जश्न' की तैयारी! प्लान पर किसने फेरा पानी? पटना से गया था JDU के बड़े नेता का फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget