एक्सप्लोरर

Gopalganj Murder Case: गोपालगंज के अटल पांडेय हत्याकांड में 2 और आरोपियों को उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?

Atal Pandey Murder Case: छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में अब तक 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है. अभियोजन पक्ष की ओर से 10 साक्षियों व चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे.

Gopalganj Atal Pandey Murder Case: बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर के चर्चित छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-10 मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने गुरुवार को दो और अभियुक्तों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उनपर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड का आदेश भी दिया है. एडीजे कोर्ट ने विजयीपुर थाना के कोरया गांव के रामकेवल मांझी के पुत्र सिकंदर मांझी (25) और राम वली यादव के पुत्र राकेश यादव (32) को हत्या में दोषी पाते हुए भादसं की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा दी है.

प्रत्येक अभियुक्त के ऊपर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा तथा धारा-307 के तहत अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है. सारी सजा साथ-साथ चलेगी. जुर्माने की रकम न चुकाने पर दोनों अपराध के लिए 6-6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. 

चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज कराये गए
बता दें कि कोर्ट में बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता रामनाथ साहु, अजात शत्रु व अभियोजन पक्ष से एपीपी अनिल शर्मा व जयराम साह की तरफ से अपने- अपने साक्ष्यों व दलीलों को पेश किया गया. अभियोजन पक्ष की ओर से 10 साक्षियों व चश्मदीद गवाहों के बयान को दर्ज कराया गया था. बचाव पक्ष से भी दर्जन भर साक्षियों को कोर्ट में पेश किया गया था. अभियोजन की ओर से हत्याकांड की पेन ड्राइव में फुटेज भी उपलब्ध कराई गई. इस कांड में राकेश यादव 23 सिंतबर 2022 से और सिकंदर मांझी 28 जुलाई 2023 से जेल में बंद हैं. पटना हाइकोर्ट के आदेश पर इस कांड की स्पीडी ट्रायल चल रही थी.

छात्र अटल पांडेय हत्याकांड को भी जानें
विजयीपुर थाने के कोरेया गांव में 2 दिसंबर 2021 को भूमि विवाद में गांव के संजय पांडेय, सिन्टू पांडेय, जगदंबा पांडेय के साथ मिलकर अभियुक्तों ने लखनऊ में पढ़ने वाले छात्र अटल पांडेय पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था. कोर्ट ने माना कि इन अभियुक्तों ने 16 वर्षीय किशोर अटल पांडेय, जो अपने पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी संपति के लालच में हत्या कर दी. साथ ही मृतक अटल पांडेय को बचाने गए अन्य व्यक्तियों पर भी जानलेवा हमला किया.

यह भी पढ़ें:दिल्ली में CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे चिराग पासवान? जानें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget