एक्सप्लोरर

दिल्ली में CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे चिराग पासवान और मांझी? जानें जवाब

Delhi CM Oath: दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी नहीं पहुंचे.

दिल्ली का चुनाव निपट गया. अब बिहार की बारी है. साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन सियारी पारा अभी से चरम पर है. आरजेडी ने एनडीए की एकजुटता पर ही सवाल उठा दिए. दरअसल, दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के शपथ समारोह के कार्यक्रम में एनडीए के अहम सहयोगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नदारद रहे. 

'यही एनडीए की सच्चाई है'

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल किशोर ने कहा कि क्षेत्रीय दल बीजेपी से डरे हुए हैं कि नीतीश कुमार का हाल महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे जैसा न हो जाए. बीजेपी छोटी पार्टियों को निपटा देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली की जीत को बहुत बड़ी सफलता के तौर पर दिखाने का प्रयास कर रही है. दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह को NDA की ताकत के तौर पर दिखाने का प्रयास कर रही है. लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार में जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां के बीजेपी के अपने घटक दल जैसे नीतीश कुमार दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए. ललन सिंह और संजय झा को भेजा. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद नहीं रहे. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नहीं आये. यही एनडीए की सच्चाई है. 

बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

बता दें  कि गुरुवार (20 फरवरी) को दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह था. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख मौजूद थे. इसको एनडीए के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर बीजेपी ने पेश करने की कोशिश की. 

क्यों नहीं पहुंचे सीएम नीतीश कुमार?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति  यात्रा पर हैं. इसलिए उन्होंने जेडीयू की तरफ से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को शपथ ग्रहण समारोह में भेजा.

चिराग पासवान क्यों नदारद?

वहीं केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा राम विलास प्रमुख चिराग पासवान दुबई में हैं. इस कारण वह नहीं आए न उनकी पार्टी से कोई पहुंचा. केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए न उनकी पार्टी से कोई पहुंचा. वैसे मांझी बार बार ज्यादा सीटों के लिए BJP पर दबाव बना रहे हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ने की धमकी दी थी. PM मोदी ने जब बिहार के NDA सांसदों से मुलाकात की तब भी मांझी मौजूद नहीं थे. वैसे मांझी ने कहा था कि हम मजबूती से NDA में हैं. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में चुनावी राज्य बिहार के सहयोगी दलों का नहीं जाना RJD को NDA को घेरने का मौका दे दिया.

Nitish Kumar: 2025 के चुनाव से पहले RJD के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? एक बयान से मच गया सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget