एक्सप्लोरर

गोपाल खेमका हत्याकांड: पुलिस ने किया एनकाउंटर, मारा गया उमेश को हथियार देने वाला राजा

Patna Encounter: राजा अवैध तरीके से हथियार का निर्माण और बिक्री करता था. उसी से शूटर उमेश ने संपर्क किया था. एनकाउंटर की घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया इलाके की है.

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार (08 जुलाई, 2025) की सुबह एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया. आरोपी राजा ने शूटर उमेश को हथियार उपलब्ध कराए थे. हत्याकांड की जांच को लेकर एसआईटी (SIT) और एसटीएफ (STF) रेड करने गई थी. इस दौरान पुलिस को देखते ही राजा ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह मारा गया.

एनकाउंटर की घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया इलाके की है. बताया जा रहा है कि पुलिस जब गई तो राजा घर से बाहर निकलकर भागने लगा. वहीं पर पास में ईंट-भट्ठा के पास वह पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा. पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा में गोली चलाई. उसे पकड़ने के लिए फायरिंग की लेकिन वह जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया. घटना के बाद ईंट-भट्ठा के पास काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बताया जाता है कि राजा अवैध तरीके से हथियार का निर्माण और बिक्री करता था. उसी से शूटर उमेश ने संपर्क किया था. हथियार लेने के बाद पटना के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की उसने हत्या कर दी थी.

अब तक दर्जनभर से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

बता दें कि चार जुलाई की देर रात गोपाल खेमका की पटना में हत्या हुई थी. इस घटना के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इस मामले में अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है. हत्या में शामिल शूटर उमेश को सोमवार को पटना सिटी इलाके से पकड़ा गया था. मास्टरमाइंड अशोक भी गिरफ्तार किया जा चुका है. कई लोग हिरासत में लिए गए हैं.

आज (मंगलवार) पुलिस इस मामले में पूरी जानकारी दे सकती है. हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन जमीन विवाद का मामला हो सकता है. गोपाल खेमका पटना ही नहीं बल्कि बिहार के बड़े बिजनेसमैन थे.

इनपुट: शशांक कुमार/परमानंद सिंह

यह भी पढ़ें- गोपाल खेमका हत्याकांड: शूटर उमेश मजबूर था? मर्डर के लिए कितने लाख लिए? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget