एक्सप्लोरर

Bhagalpur News: 16 की दुल्हन... 52 का दूल्हा, झारखंड की लड़की पहुंची बिहार, बोली- 'दीदी बचा लो...', जानें पूरा मामला

Bihar News: लड़की झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली है. दुमका में उसकी शादी हुई है. भागलपुर अपनी बड़ी बहन के यहां पहुंची. उसने पूरी बात बताई और मदद मांगी.

भागलपुर: झारखंड से बिहार के भागलपुर पहुंची एक लड़की ने मंगलवार (22 अगस्त) को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची कि उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गई है. वह 16 साल की है जबकि उसके पति की उम्र करीब 52 साल है. हालांकि दूसरे राज्य का मामला होने के चलते भागलपुर के एसएसपी ने कहा कि इस केस में जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा.  

पीड़िता ने बताया कि वह गोड्डा के पथरगामा की रहने वाली है. उसने कहा कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह जान दे देगी. मंगलवार को पत्रकारों से पीड़िता ने कहा कि 28 जुलाई को दुमका के रहने वाले सुनील हेंब्रम से उसकी शादी हुई है. जबरदस्ती पिता ने शादी कर दी. पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं. मारपीट करते हैं. पित पिस्टल का भय दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है. किसी तरह वह भाग कर अपनी दीदी के यहां भागलपुर पहुंची.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

पीड़िता ने कहा कि वह अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई. इसके बाद बड़ी बहन के साथ पति की शिकायत करने के लिए महिला थाना पहुंची, लेकिन मदद नहीं की गई. इसके बाद वह इशाकचक थाने गई, लेकिन यहां से किसी ने नहीं सुना. अंत में वह डीआईजी ऑफिस पहुंची लेकिन इसका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ. लड़की ने अंत में अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जिसमें उसने अपनी पूरी समस्या बताई. कहा कि उसे पढ़ना है. अगर मदद नहीं की गई तो वह जान दे देगी. पीड़िता ने 2007 में मैट्रिक पास किया है.

वहीं इस घटना पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में है. लड़की अगर नाबालिग है तो उसके बयान पर यहां की पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजेगी.

यह भी पढ़ें- Nalanda Murder: CM नीतीश के गृह जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, नालंदा में भूसा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget