एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: CM नीतीश के गृह जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, नालंदा में भूसा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. तीन गोली मारी गई है. घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले में भी बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं. ताजा घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर खरजमा गांव के पास की है. मंगलवार (22 अगस्त) की रात बदमाशों ने भूसा कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे.

मृतक की पहचान इलाके के पटेल नगर के रहने वाले 42 वर्षीय अजय सिंह के रूप में की गई. लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की. हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. बदमाश कौन थे या घटना को किस लिए अंजाम गया है इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है. घटना मृतक अजय सिंह के घर से महज डेढ़ सौ मीटर की है.

साले ने जताई इस शख्स पर साजिश रचने की आशंका

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अजय सिंह के साले आकाश ने बताया कि उनके जीजा का दो ट्रक चलता है. भूसा का कारोबार करते हैं. आशंका जताते हुए कहा कि ट्रक चालक ने इस घटना को लाइनअप किया है. ट्रक का चालक हर दिन घर आकर खाना खाता था, लेकिन मंगलवार की रात वह खाना खाने नहीं आया और ड्राइवर ने जीजा को फोन कर बुला लिया कि खाना लेकर सड़क किनारे आ जाइए. इसके बाद जीजा के जाते ही उन्हें गोली मार दी गई. कहा कि उनके जीजा को तीन गोली मारी गई है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस मामले में छबीलापुर थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी सुबोध कुमार सिंह ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है. तीन गोली मारी गई है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Patna Crime News: राजधानी पटना में दो युवकों को दौड़ाकर मारी गोली, कदमकुआं के राजेंद्र नगर इलाके की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget