एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर करारा प्रहार, कांग्रेस-RJD और VIP को बताया ‘टिकट बेचवा’ पार्टियां

Bihar Election : बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद और वीआईपी टिकट बेचवा पार्टी हैं. उन्होंने तेजस्वी के वादों को झूठा बताते हुए एनडीए की जीत का दावा किया.

बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है. बीजेपी और एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय से चुनावी सभा का शंखनाद करेंगे, तो विपक्षी दलों का मनोबल पूरी तरह से टूट जाएगा.

बेगूसराय की सात सीटों पर एनडीए की होगी जीत- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, राजद और वीआईपी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी टिकट बेचवा पार्टी बन गई हैं. उन्होंने कहा कि यह हम नहीं कह रहे हैं, उनके अपने कार्यकर्ता कह रहे हैं कि इन पार्टियों में टिकट पैसे लेकर बेचे जा रहे हैं. सिंह ने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और इस बार बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि बेगूसराय की सभी सात विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है.

चेहरे बदलने की राजनीति कर रहा महागठबंधन- गिरिराज सिंह

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के पीछे भी कई अंदरूनी मजबूरियां हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव की काफी मिन्नतों और समझाइश के बाद अब जाकर तेजस्वी को चेहरा घोषित करने की बात हो रही है. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि महागठबंधन अब केवल चेहरे बदलने की राजनीति कर रहा है, जबकि जनता असली मुद्दों और विकास की बात चाहती है.

झूठे वादे से जनता को भ्रमित कर रहे तेजस्वी- मंत्री 

तेजस्वी यादव के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन ने पहले भी जनता से झूठे वादे किए थे और अब फिर नए झूठे दावे किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अब जीविका दीदियों को 30,000 रुपये महीना देने की बात कर रहे हैं. ये सब जनता को भ्रमित करने के लिए कहा जा रहा है. बिहार की जनता अब इनके छलावे में नहीं आएगी.

कांग्रेस नेताओं के बेगूसराय आने को लेकर गिरिराज सिंह ने देहाती अंदाज में तंज कसा और कहा कि किसी के आने-जाने से कुछ नहीं होने वाला, मुंस मोटहेय लोड होई हैं. यानी विपक्षी दलों की कोशिशों से एनडीए की जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी और यह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के विजयी अभियान की शुरुआत साबित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget