एक्सप्लोरर

'BJP के लिए गा रहे रूठे सनम को मनाऊं कैसे, लालू से कहते हैं मैं मायके चली जाऊंगी', नीतीश पर बोले गिरिराज सिंह

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कहा कि न कोई पीएम बन रहा और न सीएम की जगह खाली है. आज देश नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी राम लक्ष्मण को देख रहा है.

पटना: 50 दिनों के भीतर बिहार दौरे पर रविवार (05 नवंबर) को मुजफ्फरपुर आए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक तरफ जहां लालू-नीतीश पर हमला बोला तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भी आरजेडी-जेडीयू को जमकर आड़े हाथों लिया.

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के लिए गाना गा रहे कि रूठे रूठे सनम को मनाऊं कैसे और बीजेपी ने कह दिया दरवाजा बंद है. उधर जाते हैं लालू यादव (Lalu Yadav) के पास तो कहते हैं कि ज्यादा तंग करेंगे बड़का भैया (लालू) तो मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो. इसी में बिहार पिस रहा है. गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं यही निवेदन करूंगा कि अमित शाह आए हैं तो उन्हें बता दें कि 2024 भी हमारा और 2025 भी हमारा होगा. 

नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बताया राम-लक्ष्मण की जोड़ी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "एक पीएम बनने में लगा हुआ है तो दूसरे के बाप सीएम बनाने में लगे हैं. ना पीएम बन रहा है न सीएम बनने की जगह है." केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी राम लक्ष्मण को देख रहा है. क्या आपने कभी सोचा था कि कश्मीर के अंदर से 370 धारा हटेगा? किसने हटाया? अमित शाह ने हटाया. तालियों की गड़गड़ाहट से अमित शाह को बता दें कि आपने भारत की अस्मिता को बचाने का काम किया.

गिरिराज सिंह बोले- पाकिस्तान और चीन का सामान मत खरीदें

अपने संबोधन में गिरिराज सिंह ने लोगों से कुछ अपील भी की. लोगों से गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी दिवाली और छठ आने वाला है. चीन का सामान नहीं खरीदेंगे न? पाकिस्तानियों का सामान भी नहीं खरीदेंगे न? पाकिस्तानियों की सोच रखने वालों का भी सामान मत खरीदना. 

यह भी पढ़ें- Bihar: जातीय सर्वे में 'MY' की संख्या बढ़ाई गई, अमित शाह के इस बयान पर आई तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget