एक्सप्लोरर

Bihar: जातीय सर्वे में 'MY' की संख्या बढ़ाई गई, अमित शाह के इस बयान पर आई तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया

Tejashwi Yadav Reaction on Amit Shah: तेजस्वी ने कहा कि बिहार से केंद्र में जितने कैबिनेट मंत्री हैं वो ओबीसी से हैं कि अतिपिछड़ा से हैं? अमित शाह के मुंह से ही बकवास की बातें शोभा देती हैं.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार (05 नवंबर) को मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डा मैदान में अपने भाषण के दौरान कहा कि बिहार में जो जातीय सर्वे हुआ है उसमें मुस्लिम और यादवों (MY) की संख्या बढ़ाई गई है. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दबाव में यह संख्या बढ़ाई गई है. ईबीसी की आबादी को कम किया गया है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव ने अतिपिछड़ा और पिछड़ा के साथ अन्याय किया है. इस पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के गृह मंत्री हैं आए हैं अच्छी बात है. हमने उनका बयान सुना है कि यादव-मुस्लिम की सर्वे में संख्या बढ़ा दी गई और बाकी का कम कर दिया गया है. मैं तो यही कहना चाहूंगा कि अगर इतना ही गलत हुआ है तो अमित शाह देश भर में करा लें, कौन रोका है? फिलहाल जितने बीजेपी शासित राज्य हैं वहां भी करवा लें जातीय जनगणना. क्यों नहीं करवा रहे हैं?

'बकवास की बातें उन्हीं के मुंह से शोभा देती हैं'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से केंद्र में जितने कैबिनेट मंत्री हैं वो ओबीसी से हैं कि अतिपिछड़ा से हैं? बीजेपी के जितने मुख्यमंत्री हैं उनमें कितने ओबीसी और अतिपछिड़ा से हैं? ये बकवास की बातें उन्हीं के मुंह से शोभा देती है. यहां बकवास बोलने आते हैं. झूठ बोलने आते हैं. कुछ है नहीं कहने के लिए.

'जहां नौकरी दी जा रही वहां नहीं हो सकता जंगलराज'

जंगलराज वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कलम बांटी जा रही और नौकरी दी जा रही है तो उस पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं. अमित शाह बताएं देश में नौकरी बंट रही है कि नहीं? उनके (बीजेपी) प्रदेश में बंट रही है कि नहीं? जहां नौकरी दी जा रही है वहां जंगलराज हो ही नहीं सकता है, मंगलराज है. जहां नौकरी नहीं दी जा रही है वहां जंगलराज है. तेल-पानी की बात कर रहे हैं इस पर तेजस्वी ने कहा कि बेकार की बात है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: बिहार में गरजे अमित शाह, कहा- भ्रष्टाचार करने वालों के साथ नीतीश कुमार सत्ता का राज भोग रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget