एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Statement: रमजान पर मुस्लिम कर्मियों को मिली छूट पर भड़के गिरिराज, कहा- रामनवमी में क्यों रद्द कर दी जाती है?

Ramadan 2023: बिहार में इस बार रमजान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है.

पटना: रमजान (Ramadan) के मौके पर सरकार द्वारा मुस्लिम कर्मियों को दी गई छूट को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chowdhary) के दिए गए बयान काफी सुर्खियों में है. वहीं, इसको लेकर बीजेपी (BJP) सरकार को घेर रही है. बीजेपी इस फैसले पर सवाल उठा रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रविवार को ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार को इस्लामिक स्टेट बनने की बात कही. इसके साथ ही रामनवमी (Ram Navami) में छुट्टी को लेकर भी निशाना साधा.

'बिहार इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ट्वीट कर लिखा है कि 'क्या वोट के खातिर नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है जहां सीमांचल के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, रमजान पर विशेष सुविधा दी जाती है और रामनवमी की छुट्टी रद्द कर दी जाती है?'

'90 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान हैं- अशोक चौधरी

वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी के उठाए सवाल पर शनिवार को भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि भारत में 90 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान हैं. कोई मुसलमान लंदन और अमेरिका से नहीं आए हैं. ये सब दलित हैं, जो ब्राह्मणवादी व्यवस्था के तहत छुआछूत में फंस गए, तब कुछ लोग मुसलमान और कुछ बुद्धिस्ट बन गए. भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुस्लिम करती रहती है. 

रमजान को लेकर जारी आदेश

बता दें कि रमजान से पहले सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बिहार सरकार के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति होगी. वहीं, इस साल रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘33 की उम्र में तेजस्वी की 52 संपत्ति’, सुशील मोदी का उपमुख्यमंत्री पर हमला, CM नीतीश को दिया ये चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget